Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर इन चार चीजों का करें दान, दुर्भाग्य से मिलेगा छुटकारा

Akshaya Tritiya 2022 अक्षय तृतीया के दिन स्नान-दान का काफी अधिक महत्व है। इस दिन जहां सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं कुछ चीजों का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जानिए आज के दिन किन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Tue, 03 May 2022 01:11 PM (IST)
Hero Image
Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान

 नई दिल्ली, Akshaya Tritiya 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस तिथि को साल की सबसे अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए सभी कार्यों का शुभ फल मिलता है। इसलिए इस दिन मांगलिक कार्य, शुभ काम अच्छा माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का अच्छा संयोग बन रहा है। इस दिन सोने-चांदी आदि की खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आखा तीज के दिन स्नान दान करने का भी महत्व है।  कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दिए गए जान से अगले जन्म में कई गुना अधिक फल मिलता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानिए अक्षय तृतीया के नि किन चीजों का दान करना होगा शुभ।  

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सालों बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

अक्षय तृतीया के दिन करें इन चीजों का दान

पानी का घड़ा करें दान

अक्षय तृतीया के दिन तांबे के बर्तन में पानी रखकर फिर इसे दान कर दें। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन पानी के मटके लाकर इसे जलभर किसी जरूरतमंद को दान कर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही आपकी कुंडली के नौ ग्रह भी शांत रहते हैं।

जौ का दान

अक्षय तृतीया के दिन अगर आप सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो जौ खरीद सकते हैं। इसके अलावा जौ का दान करना भी शुभ माना जाता है मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किसी जरूरतमंद या फिर मंदिर में जौ का दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन किस मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी? जानें खरीदारी करने का चौघड़िया मुहूर्त 

खाने संबंधी चीजें

माना जाता है कि वैशाख मास की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया के दिन खाने की चीजें जैसे गुड़, चना, घी, नमक, तिल, ककड़ी, चावल, आटा, दाल आदि का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती हैं, जिससे जातक के घर में कभी भी धन, अन्न की कमी नहीं होती है।

वस्त्र का दान

शास्त्रों में अनाज के अलावा वस्त्र के दान को महादान बताया गया है। अक्षय तृतीया के दिन अपनी योग्यता के अनुसार जरूरतमंद को वस्त्र का दान करें।  

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'