Move to Jagran APP

Pradosh Vrat 2024 Mantra: भौम प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024 Significance) करने से व्यक्ति द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही साधक पर भगवान शिव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। इसके अलावा सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। इस शुभ अवसर पर श्रद्धा भाव से शिव-शक्ति की पूजा की जाती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 28 Oct 2024 10:46 PM (IST)
Hero Image
Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें ?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को प्रदोष व्रत है।प्रदोष व्रत का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। मंगलवार के दिन पड़ने के चलते यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा। भौम प्रदोष व्रत करने से साधक को आर्थिक तंगी यानी धन संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलती है। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करते हैं। कार्तिक महीने में भौम प्रदोष व्रत के दिन भौम प्रदोष व्रत भी मनाया जाएगा। इस मंगलकारी योग में शिव शक्ति की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष व्रत पर विधि पूर्वक भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर इन 2 शुभ मुहूर्त में करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें अपने शहर का समय

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने हेतु 'ॐ विश्वनाथ नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ उमापति नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक भगवान शिव की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ॐ गोरापति नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ गणपिता नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ ओंकारेश्वर नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत पर पूजा के समय  'ॐ रुद्रनाथ नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए 'ॐ नटराज नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ चंद्रमोली नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत के दिन 'ॐ चंद्रधारी नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ दक्षेश्वर नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक भौम प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय 'ॐ भोलेनाथ नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत पर जरूर करें इन मंत्रों का जप, जीवन की समस्या का होगा अंत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।