Move to Jagran APP

Chaitra Navratri 2023 Mantra: शादी में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप

Chaitra Navratri 2023 Mantra मंगल दोष से पीड़ित जातकों की शादी में अवश्य देर होती है। इसके लिए निवारण जरूरी है। इसके अलावा कुंडली में कई अन्य दोष लगते हैं। इन दोषों की वजह से भी शादी में रुकावट आती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 23 Mar 2023 06:43 PM (IST)
Hero Image
Chaitra Navratri 2023 Mantra: शादी में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Chaitra Navratri 2023 Mantra: कुंडली में ग्रह दोष लगने पर शादी में देर होती है। कई मौके पर बहुत देर हो जाती है। खासकर, मंगल दोष से पीड़ित जातकों की शादी में अवश्य देर होती है। इसके लिए निवारण जरूरी है। इसके अलावा, कुंडली में कई अन्य दोष लगते हैं। इन दोषों की वजह से भी शादी में रुकावट आती है। अगर आपकी शादी में रुकावट आ रही है, तो शीघ्र शादी के लिए चैत्र नवरात्रि में निम्न मंत्र का जाप करें। आइए जानते हैं-

1.

'सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:,

मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:'

-अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो निम्न मंत्र का जाप करें। ये बहुत प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र के जाप से जातक को यथाशीघ्र धन की समस्या दूर होती है।

2.

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

- दुष्टों को संहार करने वाली जगत जननी अपने भक्तों का बेड़ा पार करती हैं। आप शत्रु पर विजयश्री प्राप्त करने के लिए निम्न मंत्र का जाप कर सकते हैं।

3.

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि।

गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।

-अपने जीवन में खुश रहने के लिए निम्न मंत्र का जाप करें।

4.

'शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे,

सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तुते'

-अगर मानसिक तनाव से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

5.

'देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्,

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि'

-परिवार में कलह की वजह से परेशान हैं, तो नवरात्रि में निम्न मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है।

6.

ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः

-अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है और आपकी उम्र बढ़ती जा रही है, तो शीघ्र शादी के लिए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र के जाप से आप जल्द परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

7.

पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्।

तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥

-अगर आपकी (लड़के के लिए) शादी में देर हो रही है, तो शीघ्र विवाह के लिए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र के जाप से आपकी शीघ्र शादी हो जाएगी।

8.

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः।

सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।

-विवाह उपरांत संतान प्राप्ति की सुख न मिलने पर आप निम्न मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र के जाप से घर में शीघ्र नन्हें मेहमान का आगमन होता है।

9.

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।

शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

-अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पाने के लिए निम्न मंत्र का जाप करें।

10.

दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके।

मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

-अपने विचारों से किसी को आकर्षित करने की सोच रहे हैं, तो निम्न मंत्र का जाप कर सकते हैं।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'