Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vishnu Mantra: गुरुवार को पूजा के समय करें राशि अनुसार मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु ग्रह (Vishnu Mantra) मजबूत होने से जातक को जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलती है। समय के साथ पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। अविवाहित जातकों की शादी शीघ्र हो जाती है। वहीं नवविवाहित दंपतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। ज्योतिष कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह देते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 15 Aug 2024 07:00 AM (IST)
Hero Image
Lord Vishnu: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vishnu Mantra: सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता पाने के लिए भगवान विष्णु के निमित्त गुरुवार का व्रत रखा जाता है। गुरुवार का व्रत विवाहित महिलाएं एवं अविवाहित लड़कियां करती हैं। इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो भगवान विष्णु की पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त समस्त प्रकार के दुख और क्लेश से निजात पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त से 2 राशियों की बदलेगी किस्मत, हर कार्य में मिलेगी सफलता

राशि अनुसार मंत्र जप

मेष राशि के जातक 'ऊँ श्री वामनाय नम:' मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि के जातक 'ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि के जातक 'ऊँ श्री अक्रूराय नम:' मंत्र का जप करें।

कर्क राशि के जातक 'ऊँ श्री श्रीपतये नम:' मंत्र का जप करें।

सिंह राशि के जातक 'ऊँ श्री महाबलाय नम:' मंत्र का जप करें।

कन्या राशि के जातक 'ऊँ श्री सुरेशाय नम:' मंत्र का जप करें।

तुला राशि के जातक 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि के जातक 'ऊँ श्री महीधराय नम:' मंत्र का जप करें।

धनु राशि के जातक'ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:' मंत्र का जप करें।

मकर राशि के जातक 'ऊँ श्री एकपदे नम:' मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि के जातक 'ऊँ श्री धनुर्धराय नम:' मंत्र का जप करें।

मीन राशि के जातक 'ऊँ श्री धनंजाय नम:' मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें: रोटी कर सकती है कई समस्याओं का हल, रोजाना करें ये सरल उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।