Move to Jagran APP

Chhath Puja 2022 Samagri: छठ पूजा की डलिया तैयार करते समय इन चीजों को ना भूलें, जानें सामग्री सूचि व पूजा विधि

Chhath Puja 2022 Puja Samagri List छठ पूजा भगवान सूर्य और माता छठी को समर्पित पर्व है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन भगवान सूर्य को विशेष सामग्रियों के साथ संध्या अर्घ्य दिया जाता है और उन्हें भोग चढ़ाया जाता है।

By Shantanoo MishraEdited By: Updated: Sun, 30 Oct 2022 10:45 AM (IST)
Hero Image
Chhath Puja 2022: छठ पूजा के लिए सामग्री सूचि में शामिल करें ये चीजें।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Chhath Puja 2022 Samagri: हिन्दू धर्म में छठ पूजा को महत्वपूर्ण त्योहारों में गिना जाता है। इस वर्ष 30 अक्टूबर 2022 के दिन संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं छठ पूजा सामग्री के साथ डूबते सूर्य की पूजा करती हैं और परिवार के कल्याण की प्रार्थना करती हैं। बता दें कि व्यक्ति को छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सामग्रियों से भगवान सूर्य और छठी माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि छठ पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। आइए, कई सालों से छठ पूजा कर रहीं श्रीमती उर्मिला देवी जी से जानते हैं कि छठ पर्व में किन-किन सामग्रियों को रखना जरूरी होता है।

छठ पूजा की सामग्री सूचि (Chhath Puja 2022 Samagri List) 

  • छठ पूजा में दो बड़े बांस की टोकरी जरूरी है, जिन्हें लोकभाषा में पथिया और सूप के नाम से जाना जाता है। इसके साथ डगरी, पोनिया, ढाकन, कलश, पुखार, सरवा का होना भी जरूरी है।

  • बांस की टोकरी में भगवान सूर्य को भोग लगाने के लिए प्रसाद रखा जाता है। जिनमें ठेकुआ, भुसवा, सुपारी, मखान, अक्षत, अंकुरी, गन्ना, अघौती को रखा जाता है। बता दें कि टोकरी में पांच प्रकार के फल शरीफा, केला, नाशपाती, नारियल और बड़ा वाला नींबू जिसे डाभ कहते हैं, का होना आवश्यक होता है। साथ ही पंचमेर यानि पांच रंग के मिठाई रखे जाते जाते हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि जिस टोकरी में छठ पूजा के लिए प्रसाद रखा जाएगा उनपर सिंदूर और पिठार जरूर लगाएं।

  • छठ पूजा विधि ( Chhath Puja Vidhi)

    छठ पूजा के दिन व्रती महिलाएं व्रत कथा सुनने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देने के लिए गाय का दूध आवश्यक माना जाता है। इसके बाद लाए गए सभी समाग्रियों से भगवान सूर्य को भोग लगाएं और परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। भगवान सूर्य की पूजा के लिए चंदन, अगरबत्ती या धूप, कुमकुम और कपूर रखें।

    छठ पूजा अर्घ्य शुभ मुहूर्त (Chhath Puja 2022 Arghya Muhurat)

    संध्या अर्घ्य: 30 अक्टूबर शाम 05 बजे से 06:30 बजे तक

    उषाकाल अर्घ्य : 31 अक्टूबर 2022 प्रातः 06:00 बजे से 07:30 बजे तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।