Move to Jagran APP

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि नाग देवता (Nag Panchami 2024) को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव संग नाग देवता की पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर साधक मनचाहा वर पाने के लिए आर्थिक स्थिति के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM (IST)
Hero Image
Nag Panchami 2024: नाग देवता को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में रोजाना विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही पूजा के समय अभिषेक किया जाता है। सावन महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें नाग पंचमी का त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर भगवान शिव संग नाग देवता की पूजा की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो नाग पंचमी पर राशि अनुसार महादेव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: नाग देवता की पूजा करते समय जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, पूरी होगी मनचाही मुराद

राशि अनुसार अभिषेक

  • मेष राशि के जातक गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृषभ राशि के जातक गाय के शुद्ध दूध से महादेव का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के जातक गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कर्क राशि के जातक शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • सिंह राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि के जातक गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक गाय के दूध में केसर मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • मकर राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कुंभ राशि के जातक नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मीन राशि के जातक गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: 18 अगस्त से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन-दौलत की होगी बरसात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।