Move to Jagran APP

Shukrawar Ke Upay: सावन शुक्रवार पर करें नारियल और कौड़ी से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

धन की देवी मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन (Shukrawar Ke Upay) समर्पित होता है। इस दिन भक्ति भाव से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि के लिए लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही जीवन में व्याप्त दरिद्रता भी दूर होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 25 Jul 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
Shukrawar Ke Upay: धन की देवी मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के पहले शुक्रवार पर सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। इन योग में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं, आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। ज्योतिष शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करने की सलाह देते हैं। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। अगर आप भी धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शुक्रवार पर नारियल और कौड़ी से जुड़े ये उपाय जरूर करें।

यह भी पढ़ें: Lakshmi Puja: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

उपाय (Shukrawar Ke Upay)

  • अगर आप कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शुक्रवार पर स्नान-ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके बाद नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी भी दूर होती है।
  • अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सावन शुक्रवार पर धन की देवी मां लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करें। आप चाहे तो निकटतम मंदिर जाकर लक्ष्मी नारायण जी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। इस समय मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु कामना करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • अगर आप धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन शुक्रवार पर पूजा के समय मां लक्ष्मी को लाल रंग का वस्त्र और नारियल अर्पित करें। पूजा के पश्चात नारियल को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सावन शुक्रवार पर पूजा के समय सफेद रंग की सात कौड़ी धन की देवी श्रीजी को अर्पित करें। इस समय सुख, समृद्धि एवं धन में वृद्धि की कामना करें। साथ ही निम्न मंत्र का जप करें।

    ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।


धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद कौड़ी को सफेद रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से भी पैसों की तंगी दूर होती है। साधक पूजा के समय देवों के देव महादेव को भी कौड़ी अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आय में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: Sawan शुक्रवार पर पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।