Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन पूजा के समय कर लें ये आसान उपाय, धन संबंधी परेशानी हो जाएगी दूर

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में गुरु ग्रह (Guruwar Vrat Importance) मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। कुंडली में सूर्य मंगल और चंद्रमा के मजबूत रहने पर जातक को करियर में भी मन मुताबिक सफलता मिलती है। वहीं न्याय के देवता शनिदेव की कृपा दृष्टि से जातक को सरकारी नौकरी में भी सफलता मिलती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 10 Jul 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
Guruwar Ke Upay: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruwar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में गुरु धन के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुभ ग्रहों के मजबूत होने या धन संबंधी भावों में विराजमान रहने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। वहीं, गुरु, शुक्र समेत शुभ ग्रहों के कमजोर होने पर जातक को करियर और कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई अवसर पर जातक को आर्थिक संकटों से भी गुजरना पड़ता है। अगर आप भी अपने करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से जातक को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व


गुरुवार के उपाय

  • अगर आप अपने करियर या कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय भगवान विष्णु को हल्दी की गांठ अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है। इससे करियर और कारोबार में जातक को मन मुताबिक सफलता मिलती है।
  • भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान् विष्णु को पीले रंग का पुष्प अर्पित करें। इस समय भगवान विष्णु से सुख, समृद्धि एवं धन में वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप कुंडली में गुरु मजबूत करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जातक की मनचाही मुराद पूरी होती है।
  • कुंडली में गुरु कमजोर होने पर करियर और कारोबार में असफलता मिलती है। इसके लिए हर गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ के बाद पीले रंग की चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से देवगुरु बृहस्पति की कृपा जातक पर बरसती है।
  • भगवान विष्णु को श्रीफल अति प्रिय है। इसके लिए हर गुरुवार के दिन पूजा के समय जटा वाला नारियल अवश्य ही अर्पित करें। इस समय धन प्राप्ति की कामना भगवान विष्णु से अवश्य करें।
  • अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को गांठ वाली सात हल्दी पूजा के समय भगवान विष्णु को अर्पित करें। पूजा समापन के पश्चात हल्दी को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर अपने ऑफिस की तिजोरी या ड्रॉअर में रख दें।

यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से मां सीता को देनी पड़ी थी अग्नि परीक्षा? जानें इससे जुड़ी कथा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।