Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार पर करें ये विशेष उपाय, सभी कष्टों से मिलेगी निजात

Sawan Somwar 2023 धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत करने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं अविवहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। भगवान शिव महज फल फूल और जल अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः सावन के महीने में साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव की उपासना करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 10 Jul 2023 10:38 AM (IST)
Hero Image
Sawan Somwar 2023: सावन के पहले सोमवार पर करें ये विशेष उपाय, सभी कष्टों से मिलेगी निजात

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Sawan Somwar 2023: सावन के महीने में देवों के देव महादेव संग माता पार्वती की विशेष पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही मनोकामना पूर्ति हेतु सावन सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत करने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। भगवान शिव महज फल, फूल और जल अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः सावन के महीने में साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव की उपासना करते हैं। सावन सोमवार पर भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु विशेष उपाय किए जाते हैं। इन उपायों को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर ये उपाय जरूर करें। आइए, उपाय जानते हैं-

सावन सोमवार पर करें ये विशेष उपाय

- अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो सावन महीने के पहले सोमवार पर भगवान शिव को केसर अर्पित करें। मान्यता है कि महादेव को केसर प्रिय है। अतः केसर अर्पित करने से कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

- अगर आप करियर में मन मुताबिक सफलता पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही दांपत्य जीवन मधुर होता है।

- अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर दूध और गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।

- शारीरिक और मानसिक कष्टों से निजात पाने के लिए सावन सोमवार पर चंदन से बेलपत्र पर 'जय श्रीराम' लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें। इस उपाय को करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

- अगर आप देवों के देव महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर सफेद चीजों का दान करें। साथ ही आप अन्न का दान कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।