Move to Jagran APP

Ganesh Chaturthi 2022: मिट्टी की गणेश प्रतिमा के अलावा हल्दी, श्वेतार्क सहित इन चीजों से बनी गणेश मूर्ति पूजने का मिलेगा शुभ फल

Ganesh ChaturthI 2022 भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी कारण हर साल इस दिन से अगले 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाता है। अगर आप भी गणपति घर ला रहे हैं तो पहले ये जान लें।

By Shivani SinghEdited By: Tue, 30 Aug 2022 08:33 AM (IST)
Ganesh Chaturthi 2022: मिट्टी ही नहीं इन चीजों से बनी गणेश जी की मूर्ति रखना है शुभ

नई दिल्ली, Ganesh ChaturthI 2022: इस साल गणेश उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो रहा है जो 9 सिंतबर को अनंत चतुर्थी तक चलेगा। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति घर-घर में स्थापित की जाएंगी। इस दिन भगवान गणेश की पीओपी से बनी प्रतिमा की स्थापना करने से बचना चाहिए। क्योंकि इनका विसर्जन करने से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए इस साल भी इको फ्रेंडली मूर्ति स्थापित करें।

गणेश उत्सव का पर्व 31 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस दिन भगवान गणपति की विभिन्न तरह की मूर्ति स्थापित करने का परंपरा है। हर भक्त अपने अनुरुप भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं। कोई बाजार से लेकर मूर्ति स्थापित करता है, तो कोई घर में ही मिट्टी से मूर्ति बनाकर विधिवत पूजा करते विदा करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के अलावा कुछ और चीजों से मूर्ति बनाकर पूजा की जा सकती है। आइए जानते हैं कि किन चीजों से गणेश जी की मूर्ति बनाना है शुभ।

आक के पेड़ की जड़ से गणपति की मूर्ति

आक का पौधा भगवान शिव को अतिप्रिय है। इसे आकड़ा भी कहा जाता है। आंकड़े के पौधे से निकले सफेद फूल भगवान शिव को चढ़ाने से वह अति प्रसन्न होते हैं। वहीं आक के पौधे की जड़ से गणेश जी की आकृति बनाई जाती है जिसे श्वेतार्क गणेश के नाम से जाना जाता है। इस जड़ की सफाई के बाद घर के मंदिर में स्थारित करते हैं और विधिवत पूजा करने का विधान है।

हल्दी से बनें गणपति

हल्दी को पीसकर उसमें पानी मिलाकर आटा की तरह इस्तेमाल करके गणपति की आकृति बनाकर मंदिर में रख सकते हैं। इसके अलावा हल्दी की कई ऐसी गांठ होती है जिसमें गणपति की आकृति दिखाई देती हैं। इन्हें भी मंदिर में रखकर पूजा कर सकते हैं।

गाय के गोबर से बनी मूर्ति

वेद शास्त्रों के अनुसार, गाय का गोबर काफी पवित्र माना जाता है। इसके साथ ही गोबर में मां लक्ष्मी का वास होता है।आप चाहे को गाय के गोबर के गणपति की आकृति बनाकर मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। ये मूर्ति इकोफेंडली भी होगी।

लकड़ी की मूर्ति

वेद शास्त्रों में पीपल, आम और नीम की लकड़ी को काफी शुद्ध औऱ शुभ माना जाता है। इसलिए इन लकड़ी का इस्तेमाल करके गणेश जी की मूर्ति बनाएं। इस मूर्ति को प्रवेश द्वार के बाहर ऊपरी हिस्सा में रखें।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'