Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा बप्पा का आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi 2023 सनातन शास्त्रों में निहित है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का अवतरण हुआ है। अतः इस दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस वर्ष 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में गणेश चतुर्थी के दिन दान करने का भी विधान है। ऐसा करने से साधक को गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 18 Sep 2023 05:47 PM (IST)
Hero Image
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा बप्पा का आशीर्वाद

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ganesh Chaturthi 2023: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत उपवास रखा जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का अवतरण हुआ है। अतः इस दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस वर्ष 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में गणेश चतुर्थी के दिन दान करने का भी विधान है। ऐसा करने से साधक को गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी भगवान गणेश की कृपा दृष्टि पाना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करें। आइए जानते हैं-

राशि अनुसार दान करें

  • मेष राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें। साथ ही आप मसूर दाल, गुड़ और लाल मिर्च का दान कर सकते हैं।
  • वृषभ राशि के जातक गणपति बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन सफेद वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
  • मिथुन राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करें। इस समय गणपति जी को दूर्वा और मोदक भेंट करें। इसके पश्चात, हरी चूड़ियों का दान करें। साथ ही हरे रंग के वस्त्र का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक गणेश जी के जन्मोत्सव पर दूध, दही, चावल, मिश्री आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • सिंह राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन गुड़, शहद, मोदक, मिश्री आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से भगवान गणेश की कृपा दृष्टि साधक पर बरसती है।
  • कन्या राशि के जातक के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः अपने आराध्य की पूजा विधि-विधान से करें। साथ ही हरी सब्जियों और हरे रंग के फलों का दान करें।

Ganesh Chaturthi 2023: घर पर कर रहे हैं गणपति की स्थापना, तो बप्पा की प्रतिमा लाने से पहले जान लें ये अहम नियम

  • तुला राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें। साथ ही खाने-पीने की चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • वृश्चिक राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन मसूर दाल, लाल मिर्च, लाल रंग के कपड़े आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
  • धनु राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। साथ ही केले और पीले रंग के फलों का दान करें। इस उपाय को करने से गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • इस वर्ष स्वाति नक्षत्र के समय में भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। इस शुभ नक्षत्र के दूसरे चरण का अधिदेव शनि देव हैं। अतः मकर राशि के जातक देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी की कृपा पाने के लिए चतुर्थी के दिन काले तिल का दान करें। साथ ही नीले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा-दृष्टि पाने के लिए चतुर्थी के दिन धन का दान करें। आप जरूरतमंदोंं की मदद हेतु अर्थ यानी धन का दान कर सकते हैं। इसके अलावा, गरीबों के मध्य काले कंबल वितरित करें।
  • मीन राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन पीले चीजों का दान करें। आप केले, पीले चंदन, बेसन, चने की दाल का दान करें। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।