Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2023: राशि अनुसार करें गणपति बप्पा की पूजा और उपासना, चंद दिनों में पूरी होगी हर मनोकामना

Ganesh Chaturthi 2023 आज गणेश चतुर्थी है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। महाराष्ट्र और गुजरात में गणेश चतुर्थी की विशेष धूम रहती है। मान्यता है कि गणपति बप्पा की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 19 Sep 2023 09:00 AM (IST)
Hero Image
Ganesh Chaturthi 2023: राशि अनुसार करें गणपति बप्पा की पूजा और उपासना, चंद दिनों में पूरी होगी हर मनोकामना

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ganesh Chaturthi 2023: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस प्रकार आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर, महाराष्ट्र और गुजरात में गणेश चतुर्थी की विशेष धूम रहती है। मान्यता है कि गणपति बप्पा की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी भगवान गणेश की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार बप्पा की पूजा करें। आइए जानते हैं-

राशि अनुसार दान करें

  • मेष राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करें। इस समय बप्पा के चरणों में कुमकुम अवश्य अर्पित करें। आप चाहे तो बप्पा के माथे पर लाल रंग के चंदन से टीका लगा सकते हैं।
  • वृषभ राशि के जातक गणपति बप्पा को मोदक और लड्डू अवश्य ही अर्पित करें। इस उपाय को करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • मिथुन राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें। आप पूजा वाले पान के पत्ते के साथ भी दूर्वा अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
  • कर्क राशि के जातक गणेश जी को पूजा के समय सफेद रंग के मोदक अर्पित करें। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करें।
  • सिंह राशि के जातक चतुर्थी पर भगवान गणेश को लाल रंग का फूल और चंदन अर्पित करें। साथ ही मोदक भेंट करें। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।
  • कन्या राशि के जातक विधि-विधान से पूजा करें। इस समय भगवान गणेश को हरे रंग का वस्त्र अर्पित करें। साथ ही हरे रंग का मोदक उन्हें अर्पित करें।

Ganesh Chaturthi 2023: घर पर कर रहे हैं गणपति की स्थापना, तो बप्पा की प्रतिमा लाने से पहले जान लें ये अहम नियम

  • तुला राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग के फूल, फल, मोदक और दूर्वा अर्पित करें। साथ ही गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से भगवान गणेश की कृपा साधक पर बरसती रहती है।
  • वृश्चिक राशि के जातक गणेश चतुर्थी को लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें। इसके पश्चात, पूजा में उन्हें फल, फूल, धूप, दीप, अक्षत आदि अर्पित करें। इस उपाय को करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।
  • धनु राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें। साथ ही पीले रंग के फल अर्पित करें। इस उपाय को करने से गणपति बाप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • मकर राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को नीले रंग का पुष्प अर्पित करें। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए मोदक अर्पित करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा-दृष्टि पाने के लिए पूजा के समय दूर्वा, मोदक, पुष्प, फल आदि चीजें अर्पित करें। इस उपाय को करने से गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है।
  • मीन राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर स्नान-ध्यान करने के बाद पीले वस्त्र धारण कर भगवान गणेश की पूजा करें। गणपति बप्पा को पीले रंग के फूल, फल, मोदक, दूर्वा आदि चीजें अर्पित करें। पूजा के समय गणेश चालीसा का पाठ और आरती करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।