Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Mantra: काम में बार-बार आ रही हैं दिक्कतें, तो बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश भगवान को याद किया जाता है ताकि वह कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके। माना जाता है कि बुधवार के दिन श्रद्धाभाव से गणेश जी की पूजा करके आप उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आप शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 27 Feb 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
Lord Ganesh Mantra बुधवार केदिन करें इन मंत्रों का जाप।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Ganesh Puja Mantra: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, प्रत्येक दिन दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। ठीक उसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। गणपति जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, क्योंकि वह अपनों भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। ऐसे में यदि आपके किसी काम में बाधा आ रही है, तो आप बुधवार के दिन इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। 

करें इन मंत्रों का करें जाप

‘ॐ गं गणपतये नमः’

यह ‘गजानंद एकाक्षर मंत्र' हैं, जो गणेश जी के सबसे सरल और प्रभावी मंत्रों में एक है। ऐसे में आप गणेश जी की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

गणेश जी का ये मंत्र सबसे लोकप्रिय मंत्र है। माना जाता है कि बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का हर बिगड़ा काम बन सकता है। साथ ही इससे मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं।

'ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्।'

यह श्री गणेश गायत्री मंत्र है, जिसका जाप करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। बुधवार की पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप कम-से-कम 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को भगवान गणेश की विशेष कृपा भी प्राप्त हो सकती है।

ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

माना जाता है कि यह मंत्र मान-सम्मान में वृद्धि कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी कार्यक्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है, तो रोजाना इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए है। इस उपाय को करने से आपको लाभ देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2024: पूजा थाली में शामिल करें ये चीजें, गणपति बप्पा होंगे प्रसन्न

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'