Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पापों से मिलेगी मुक्ति
धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान और दान करने से जातक के जीवन में जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आप पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो गंगा दशहरा पर राशि अनुसार मंत्र का जप करें। इससे मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन सदैव खुशहाल रहेगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ganga Dussehra 2024 Mantra: हर साल गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा पर्व 16 जून 2024, रविवार (Ganga Dussehra 2024 Date) के दिन मनाया जाएगा। यह त्योहार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर पड़ता है। इस शुभ अवसर पर दिन पर गंगा स्नान-दान और पूजा-पाठ करने का विधान है। साथ ही मां गंगा की भी उपासना की जाती है।
गंगा दशहरा 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Ganga Dussehra 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 16 जून को देर रात 02 बजकर 32 मिनट पर होगी और वहीं, इसका समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में गंगा दशहरा 16 जून को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर पूजा के समय करें ये विशेष उपाय, पितृ दोष से मिलेगी निजात
राशि अनुसार मंत्र जप
- गंगा दशहरा पर मेष राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर वृषभ राशि के जातक 'ॐ सुघोषायै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर मिथुन राशि के जातक शुभ कामों में सिद्धि पाने के लिए 'ॐ भागीरत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर कर्क राशि के जातक 'ॐ जाह्नव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर सिंह राशि के जातक आरोग्य जीवन प्राप्त करने के लिए 'ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर कन्या राशि के जातक 'ॐ निरञ्जनायै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर तुला राशि के जातक गंगा सप्तमी के दिन पूजा के समय'ॐ सावित्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर वृश्चिक राशि के जातक 'ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर धनु राशि के जातक सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए 'ॐ श्रीमत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर मकर राशि के जातक 'ॐ त्रिवेण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर कुंभ राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ नन्दिन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- गंगा दशहरा पर मीन राशि के जातक कुंडली में 'ॐ शशिशेकरायै नमः मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: Kalashtami 2024: आषाढ़ महीने में इस दिन मनाई जाएगी कालाष्टमी, नोट करें सही डेट, मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।