Move to Jagran APP

Sawan 2023 Guruwar Upay: शीघ्र विवाह के लिए लड़कियां सावन गुरुवार पर करें ये उपाय, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी

Sawan 2023 Guruwar Upay धर्म ग्रंथों में निहित है कि सावन महीने में शिव परिवार की पूजा-उपासना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः साधक सावन महीने में प्रतिदिन शिव परिवार की पूजा-अर्चना करते हैं। सावन महीने में शीघ्र विवाह हेतु विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है तो सावन गुरुवार पर ये अवश्य करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 19 Jul 2023 12:17 PM (IST)
Hero Image
Sawan 2023 Guruwar Upay: शीघ्र विवाह के लिए लड़कियां सावन गुरुवार पर करें ये उपाय, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sawan 2023 Guruwar Upay: सावन के महीने में उत्सव जैसा माहौल रहता है। चारों तरफ 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव' की गूंज रहती है। मंदिरों एवं शिवालयों में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शिव भक्त प्रतिदिन अपने आराध्य महादेव का गंगाजल से अभिषेक करते हैं। महिलाएं एकत्र होकर शिव चर्चा और भजन करती हैं। कुल मिलाकर कहें तो शिव मंत्रों के जाप और भगवान शिव के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। धर्म ग्रंथों में निहित है कि सावन महीने में शिव परिवार की पूजा-उपासना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः साधक सावन महीने में प्रतिदिन शिव परिवार की पूजा-अर्चना करते हैं। सावन महीने में शीघ्र विवाह हेतु विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो सावन गुरुवार पर ये अवश्य करें। इन उपायों को करने से अविवाहित युवतियों की शीघ्र शादी हो जाती है। आइए, उपाय जानते हैं-

सावन गुरुवार पर करें ये उपाय

- अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो सावन गुरुवार के दिन ब्रह्म बेला में उठें। गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके पश्चात, पीले रंग का नवीन वस्त्र धारण करें। अब गंगाजल में पीले रंग का पुष्प डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त रूप से पूजा करें। साथ ही भगवान शिव को नागकेसर का फूल अर्पित करें। पूजा के समय ''ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा'' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

- शीघ्र विवाह हेतु सावन महीने के गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। मनपसंद जीवनसाथी के लिए कच्चे दूध से अभिषेक करें। इस उपाय को लगातर 16 गुरुवार तक करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से अविवाहित जातक की शीघ्र शादी हो जाती है।

- सावन गुरुवार के दिन ब्रह्म बेला में उठकर सभी कार्यों से निवृत होने के बाद स्नान-ध्यान करें। इस समय जल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर केले के पौधे में जल का अर्घ्य दें। केले के पौधे को अर्घ्य देने तक मौन व्रत धारण करें। इसके पश्चात, विधि विधान से बृहस्पति देव की पूजा-उपासना करें। इस उपाय को करने से भी कुंडली में गुरु मजबूत होता है।

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शीघ्र विवाह हेतु गुरुवार के दिन स्नान करने के पश्चात पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पवित्रता का भाव मन में रख 5 पूजा वाले नारियल लें। अब शिव मंदिर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें और नारियल अर्पित कर दें। इस समय 'ॐ श्री वर प्रदाय श्री नमः' मंत्र का पांच माला जाप करें। इस उपाय को आप हर गुरुवार के दिन कर सकती हैं। इससे शीघ्र विवाह के प्रबल योग बनते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'