Move to Jagran APP

Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को हरियाली तीज, पूजा का पूर्ण फल पाने के लिए व्रती जरूर ध्यान रखें ये नियम

Hariyali Teej 2022 Vrat Niyam हरियाली तीज का व्रत बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु के लिए अन्न और जल का त्याग कर देती हैं। जानिए इस दिन किन नियमों का भी पालन करना चाहिए।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 07:55 AM (IST)
Hero Image
Hariyali Teej 2022: 31 जुलाई को हरियाली तीज
नई दिल्ली, Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज का त्योहार सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनोवांछित वर पाने के लिए व्रत रखकर भगवान शिव और मां पार्वती की विधि पूजा करती हैं। हरियाली तीज का व्रत कठिन व्रतों में से एक होता है।

सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था इसलिए इस दिन शिव-पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस साल हरियाली तीज का पर्व 31 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस पावन व्रत के कुछ ही दिन रह गए है। लेकिन महिलाओं ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी है।   ऐसे में जानिए हरियाली तीज के दिन महिलाओं को किन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

तस्वीरों में समझें- रक्षांबंधन में भाई को न बांधें ऐसी राखी

हरियाली तीज में महिलाएं ध्यान रखें ये नियम

  1. हरियाली तीज का व्रत निर्जला होता है। इसलिए इस दिन महिलाएं इस बात का खास ख्याल रखें कि वह जल न पिएं।
  2. हरियाली तीज के दिन मायके से विवाहित बेटी के लिए साड़ी, श्रृंगार का सामान, मिठाई, फल आदि भेजा जाता है। इस दिन मायके से आए सामना का ही इस्तेमाल किया जाता है।
  3. मान्यताओं के अनुसार, हरियाली व्रत के समय सोने से बचना चाहिए। इसलिए दिनभर आराधना करनी चाहिए।
  4. हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां ,साड़ी आदि पहनना चाहिए। इससे पति को लंबी उम्र, सेहत और खुशी मिलती है।
  5. हरियाली तीज के दिन बड़े-बुजुर्गों का आदर-सम्मान करें। हर किसी को प्रसन्नता का ख्याल रखें और अच्छे कार्य करें।
  6. हरियाली तीज के दिन विधिवत पूजा करने के बाद कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। इससे व्रत का पूर्ण फल मिलता है।
  7. हरियाली तीज के दिन अपने जीवनसाथी से किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें और न किसी वाद-विवाद करें।
  8. हरियाली तीज के दिन काले और सफेद रंग के कपड़ों को बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए, वरना जीवन में अशुभ होने की आशंका बनती है।
Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।