Move to Jagran APP

Hast Rekha Shastra: नाखून के सफेद दाग खोलेंगे आपके चरित्र के राज, यहां जानें कैसे

Hast Rekha Shastra हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो व्यक्ति की हथेली की रेखाएं उसके बारे में सब कुछ बयां कर देती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति के नाखून भी बहुत कुछ कहते हैं। व्यक्ति के नाखून के सफेद दाग उसके चरित्र के सभी राज खोल देते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Sat, 14 Jan 2023 05:21 PM (IST)
Hero Image
Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं को लेकर संपूर्ण जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली, Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में हाथों की रेखाओं को लेकर संपूर्ण जानकारी दी गई है। हस्तरेखा शास्त्र समझ कर आप अपने हाथों की रेखाओं को देखते हुए अपने भविष्य के बारे में पता लगा सकते हैं। आज हम बताएंगे कि केवल हाथों की रेखाएं ही नहीं बल्कि आपके नाखून भी आपके चरित्र के बारे में बयां करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि नाखून देख कर किसी के चरित्र के बारे में कैसे पता लगाया जा सकता है। इसके लिए बस आपको नाखून के सफेद धब्बे देखने होंगे।

नाखून के सफेद दाग बताते हैं चरित्र के बारे में

1. अंगूठे के नाखून की बात करें को हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अंगूठे के नाखून पर सफेद दाग या धब्बा होना शुभ माना गया है। ऐसे लोग अपने रिश्ते को दिलोजान से ज्यादा चाहते हैं और उसके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।

2. यदि तर्जनी उंगली के नाखून पर सफेद दाग होता है तो इसे भी शुभ माना जाता है। तर्जनी उंगली के नाखून में सफेद दाग है तो आपको व्यापार में सफलता हासिल होगी। बता दें कि इस तरह के लोग अपने जीवन में सुखी रहते हैं और इन्हें हर तरह की उपभोग-विलासिता मिलती है।

3. मध्यमा उंगली के नाखून पर सफेद दाग होना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस उंगली के नाखून पर सफेद दाग होने का अर्थ होता है कि आप अपने जीवन में खूब यात्रा करेंगे। मध्यमा उंगली के नाखून पर सफेद दाग होना लाभदायक होता है।

4. यदि आपकी अनामिका उंगली के नाखून पर सफेद दाग है तो यह भी शुभ माना गया है। इस उंगली के नाखून पर सफेद दाग होने से व्यक्ति को खूब धन-दौलत प्राप्त होती है। इसके साथ ही ऐसे व्यक्तियों का जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है।

5. कनिष्ठा उंगली हाथ की सबसे छोटी उंगली होती है। यदि इस उंगली के नाखून पर सफेद दाग है तो यह भी शुभ संकेत माना गया है। ऐसा होने पर व्यक्ति का करियर सफल रहता है। उसे अपने करियर में अपार धन-दौलत प्राप्त होती है। इस तरह के व्यक्ति कामयाबी मिलने तक कड़ी मेहतन करते हैं और हार नहीं मानते हैं।