Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Kalashtami 2024: सावन कालाष्टमी पर पूजा के समय करें राशि अनुसार मंत्रों का जप, बनेंगे सारे बिगड़े काम

सावन माह की कालाष्टमी आज यानी 27 जुलाई (Sawan Kalashtami 2024) को मनाई जा रही है। हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस तिथि पर काल भैरव देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही सुख-शांति की समृद्धि के लिए व्रत किया जाता है। पूजा के दौरान राशि अनुसार मंत्र का जप करना चाहिए। आइए जानते हैं राशि अनुसार मंत्र।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 27 Jul 2024 09:51 AM (IST)
Hero Image
Masik Kalashtami 2024: काल भैरव को समर्पित है कालाष्टमी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kab Hai Sawan Kalashtami 2024: धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से कालाष्टमी पर उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही काल भैरव देव प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी काल भैरव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो कालाष्टमी पर स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। साथ ही राशि अनुसार मंत्रो का जप करें। ऐसा करने से जातक को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और जीवन सदैव खुशहाल रहता है। साथ ही बिगड़े काम पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें: Shani Dev: शनिवार के दिन करें भगवान शनि के इन नामों का जाप, न्याय के देवता बरसाएंगे बेशुमार कृपा

राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

1. मेष राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं क्षत्रियाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

2. वृषभ राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं सिद्धाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

3.मिथुन राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं सिद्धिसेविताय नम:' मंत्र का 51 बार जाप करें।

4. कर्क राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं कंकालाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

5. सिंह राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं कला-काष्ठा-तनवे नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

6. कन्या राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं श्मशानवासिने नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

7. तुला राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं पिंगललोचनाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

8. वृश्चिक राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं क्षेत्रपालाय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

9. धनु राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं जगद्-रक्षा-कराय नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

10. मकर राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं योगिनीपतये नम:' मंत्र का 5 माला जाप करें।

11. कुंभ राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं कालाय नम:' मंत्र का 5 माला जाप करें।

12. मीन राशि के जातक कालाष्टमी के दिन 'ॐ ह्रीं कपालमालिने नम:' मंत्र का एक माला जाप करें।

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: इस मासिक शिवरात्रि पर करें देवी पार्वती को प्रसन्न, मिलेगा अपार वैभव


अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।