Move to Jagran APP

Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, आर्थिक तंगी होगी दूर

सनातन शास्त्रों में निहित है कि देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस शुभ तिथि पर साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव (Kalashtami 2024) के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा करते हैं। साथ ही कालाष्टमी का व्रत रखते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 23 Oct 2024 04:54 PM (IST)
Hero Image
Kalashtami 2024: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें ?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर को कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन अहोई अष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। कालाष्टमी के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन विधि विधान एवं भक्ति भाव से देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करें। पूजा के समय शिव-शक्ति को सफेद रंग की चीजें अर्पित करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: जानें, क्यों काल भैरव देव को बाबा की नगरी का कोतवाल कहा जाता है ?

इन चीजों से करें अभिषेक

  • अगर आप आर्थिक तंगी या धन संबंधी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन स्नान-ध्यान कर श्वेत रंग का वस्त्र धारण करें। अब गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्'॥ मंत्र का उच्चारण करें। 
  • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शुक्र देव की कृपा साधक पर बरसती है।
  • अगर आप मंगल दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो कालाष्टमी तिथि पर देवों के देव महादेव का शहद से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मंगल देव की कृपा बरसती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होती है। 
  • अगर आप कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो कालाष्टमी तिथि पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से बुध देव की कृपा साधक पर बरसती है।
  • देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए कालाष्टमी के दिन शुद्ध घी या दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साधक पर शिवजी की कृपा बरसती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: मासिक कालाष्टमी पर करें भैरव बाबा की खास पूजा, बुरी नजर से मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।