Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2023: आज पूजा के समय राशि अनुसार पहनें साड़ी, पूरी होगी मनचाही मुराद

इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति दीर्घायु होता है। वहीं अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। इस दिन भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा की जाती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव और माता पार्वती की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो करवा चौथ पर राशि अनुसार साड़ी पहनें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 01 Nov 2023 04:11 PM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth 2023: आज पूजा के समय राशि अनुसार पहनें साड़ी, पूरी होगी मनचाही मुराद

धर्म डेस्क, नई दिल्ली | Karwa Chauth 2023: आज करवा चौथ का व्रत देशभर में मनाया जा रहा है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ मनाया जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति दीर्घायु होता है। वहीं, अविवाहित लड़कियों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। इस दिन भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा की जाती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव और माता पार्वती की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो करवा चौथ पर राशि अनुसार साड़ी पहनें।

राशि अनुसार पहनें साड़ी

  • मेष राशि का शुभ रंग लाल है। अतः मेष राशि की विवाहित महिलाएं करवा चौथ पर लाल रंग की साड़ी पहनें।
  • वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा है। मां दुर्गा को लाल रंग प्रिय है। अतः वृषभ राशि की महिलाएं भी लाल रंग की साड़ी धारण कर सकती हैं।
  • मिथुन राशि के राशि स्वामी बुध हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः मिथुन राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः कर्क राशि की महिलाएं दूधिया रंग की साड़ी पहनें।
  • सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। सिंह राशि का सुनहरा है। अतः सिंह राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें।
  • कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः कन्या राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें।
  • तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। अतः तुला राशि की महिलाएं भी लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

  • वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः वृश्चिक राशि की महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
  • धनु राशि के राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। अतः धनु राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें।
  • मकर राशि के राशि स्वामी शनि देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि का शुभ रंग नीला है। अतः मकर राशि की महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
  • कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि का भी शुभ रंग आसमानी है। अतः कुंभ राशि की महिलाएं आसमानी या नीले रंग की साड़ी पहनें।
  • मीन राशि के स्वमी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। अतः मीन राशि की महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें।

यह भी पढ़ें- सोमवार के दिन ऐसे करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।