Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lord Vishnu Mantra: गुरुवार को करें विष्णु जी के इन मंत्रों का जाप, दूर होगी हर परेशानी

Lord Vishnu Mantra गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत तरीके से पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करने के साथ इन मंत्रों का जाप किया जाए तो हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Thu, 09 Jun 2022 04:20 PM (IST)
Hero Image
Lord Vishnu Mantra: गुरुवार को करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप

नई दिल्ली, Lord Vishnu Mantra: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही देवताओं के गुरु माने जाने वाले गुरु ब्रहस्पति की भी पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन विधिवत तरीके से भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ केले की पूजा जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही भोग में गुड़, चना चढ़ाना शुभ माना जाता है। विधिवत तरीके से पूजा करने के बाद इन मंत्रों का जरूर जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इन शास्त्रोक्त मंत्रों का जाप करने से जातक को हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि क प्राप्ति होती है।

धन लाभ के लिए

आर्थिक स्थिति सही करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जातक को धन लाभ भी मिलेगा।

जीवश्चाङ्गिर-गोत्रतोत्तरमुखो दीर्घोत्तरा संस्थित: पीतोश्वत्थ-समिद्ध-सिन्धुजनिश्चापो थ मीनाधिप:। सूर्येन्दु-क्षितिज-प्रियो बुध-सितौ शत्रूसमाश्चापरे सप्ताङ्कद्विभव: शुभ: सुरुगुरु: कुर्यात् सदा मङ्गलम्।।

विष्णु रूप पूजन मंत्र

भगवान विष्णु की पूजा करते समय इस मंत्र को अवश्य पढ़ें। इससे आपको हर समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।

विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।

ॐ नमोः नारायणाय नमः। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।

खुशहाली के लिए

भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें। इसके साथ इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से सभी दुखों से व्यक्ति को छुटकारा मिल जाता है।

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान के इस मंत्र का जप करें। इस मंत्र से वह जल्द प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा हमेशा व्यक्ति के ऊपर बनाए रहते हैं।

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

श्री हरि विष्णु का बीज मंत्र

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप 108 बार करना चहिए। इससे गुरु दोष से छुटकारा मिल जाता है।

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

ॐ गुं गुरवे नम:।

Pic Credit- Instagram/power_of__bhakti

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'