Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lord Vishnu Puja: गुरुवार को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इन वस्तुओं का करें दान

Lord Vishnu Puja आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु अतिप्रसन्न होते हैं। पूजा करने के लिए पीले कपड़े पहनने चाहिए। गुरुवार को विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए निम्न वस्तुओं का दान करें।

By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Thu, 03 Jun 2021 07:41 AM (IST)
Hero Image
Lord Vishnu Puja: गुरुवार को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इन वस्तुओं का करें दान

Lord Vishnu Puja: आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु अतिप्रसन्न होते हैं। इस दिन पूजा करने के लिए पीले कपड़े पहनने चाहिए। पूजा में सभी चीजों का पीले रंग का होना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ आपको कुछ चीजों से बचना भी पड़ता है। गुरुवार की पूजा से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। पीली वस्तु दान करने से मन को शांति और घर में सुख आता है। गुरुवार को विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए निम्न वस्तुओं का दान करें।

गुरुवार को करें इन वस्तुओं का दान

1. किसी की शादी में अड़चने आ रही हैं, तो भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उसे हल्दी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आने वाली बाधा दूर हो सकती है।

2. गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्रों को दान करना शुभ माना जाता है। इससे बिगड़े काम पूरे हो जाते हैं।

3. गुरुवार के दिन पीले रंग के अन्न दान करने से भाग्योदय होता है तथा इससे नौकरी संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

4. गुरुवार के दिन किसी मंदिर में सुराही दान करने से जीवन में आ रही मुश्किलें खत्म हो जाती है।

5. गुरुवार के दिन विष्णु मंदिर में केवड़े और केसर का दान करने से मां लक्ष्मी की अपार कृपा होती है, जिससे धन प्राप्ति होती है।

6. आज के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में आम दान करने से जीवन में खुशहाली आती है। परिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन सुखमय होता है।

7. व्यापार को सुचारू रुप से चलाने के लिए गुरुवार को पान के पत्ते के अंदर हल्दी की दो साबुत गांठे रखकर चढ़ाएं। आपको इससे जल्द लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'