Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahashivratri 2023: भगवान शिव को अति प्रिय है बेलपत्र, जानिए महाशिवरात्रि पर बिल्वपत्र चढ़ाने का सही तरीका

Mahashivratri 2023 Belpatra Niyam शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। इसलिए कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करने के साथ बेलपत्र चढ़ाने से शिव जी अति प्रसन्न हो जाते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Thu, 16 Feb 2023 11:58 AM (IST)
Hero Image
Mahashivratri 2023 महाशिवरात्रि पर बिल्वपत्र चढ़ाने का सही तरीका

नई दिल्ली, Mahashivratri 2023 Belpatra Niyam: 18 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल महाशिवरात्रि में काफी खास संयोग बन रहा है। ऐसे में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दिन भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने के साथ धूतरा,स बेलपत्र सहित कई चीजें अर्पित करते हैं। लेकिन इन सभी चीजों में बेलपत्र भगवान शिव को अति प्रिय है। इसे बिल्वपत्र भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखा जाए, तो वह जल्द प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को किस तरह चढ़ाएं बेलपत्र।

कितने बेलपत्र चढ़ाना शुभ

महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र चढ़ा रहे हैं, तो 3 या फिर 5 पत्ते चढ़ाना शुभ होगा। आप चाहे तो 11 पत्ते या फिर इससे भी ज्यादा चढ़ा सकते हैं।

कैसे चढ़ाएं बेलपत्र

भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने का एक नियम है। इसके लिए बेलपत्र को साफ पानी से धो लें। इसके बाद आप चाहे, तो केसर या चंदन का इस्तेमाल करके 'ऊँ' लिख सकते हैं। इसके बाद शिवलिंग में चढ़ाते समय चिकनी वाली तरफ को चढ़ाएं। उभरा हुआ भाग ऊपर की ओर होना चाहिए।

बेलपत्र नहीं है, तो करें ये काम

अगर किसी कारणवश आपको बेलपत्र नहीं मिल पा रहे हैं, तो शिवलिंग में चढ़े हुए बेलपत्र को लेकर साफ पानी या गंगाजल से धो लें और फिर चढ़ा दें। ऐसा करने भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

ऐसी हो बेलपत्र

बता दें कि बेलपत्र अलग तरह की होती है, जिसमें एक में ही तीन पत्तियां होती है। इसलिए बेलपत्र चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि तीन पत्ते वाली ही बेलपत्र चढ़ाएं। क्योंकि इन्हें भगवान शिव के तीन नेत्र के रूप में माना जाता है।

न चढ़ाएं ऐसी बेलपत्र

भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह गंदी न हो। इसके अलावा बेलपत्र में किसी भी प्रकार का दाग-धब्बे या फिर कटा हुआ न हो। कटी-फटी बेलपत्र चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है।

महाशिवरात्रि स्पेशल स्टोरी

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना भगवान शिव हो जाएंगे रुष्ट

Mahashivratri 2023: भगवान शिव को बिल्कुल भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, बढ़ जाएगी मुश्किलें

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन नियमों के साथ धारण करें रुद्राक्ष, छूटेगा दुर्भाग्य का साथ

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर ऐसे करे महामृत्युंजय मंत्र का जाप, साथ ही जानें इसके लाभ

Mahashivratri 2023: अखंड सौभाग्य के लिए महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये शिव-पार्वती चालीसा

Trigrah Yog 2023: महाशिवरात्रि पर ग्रहों की युति से बन रहा त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों का जाग जाएगा भाग्य

Pic Credit- Instagram/shivasish.sahu

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।