Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lord Hanuman: मंगलवार की पूजा के दौरान जरूर करें यह काम, जीवन के संकट होंगे दूर

मंगलवार के शुभ अवसर पर विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान के जीवन में आने वाले सभी दुख और संकट से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप मंगलवार के दिन प्रभु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन पूजा के दौरान हनुमान जी की आरती अवश्य करें।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 23 Jul 2024 06:30 AM (IST)
Hero Image
Lord Hanuman: मंगलवार की पूजा के दौरान जरूर करें ये काम, जीवन के संकट होंगे दूर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hanuman Ji Ki Aarti: सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ठीक, इसी प्रकार मंगवलार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। भगवान हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है क्योंकि प्रभु अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू और फल का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: Weekly Vrat Tyohar 22 July To 28 July 2024: मंगला गौरी व्रत से लेकर मासिक कालाष्टमी तक, पढ़िए व्रत-त्योहार की सूची

हनुमान जी की आरती (Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics)

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

हनुमान जी के मंत्र

1.ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय अक्षिशूलपक्षशूल शिरोऽभ्यन्तर

शूलपित्तशूलब्रह्मराक्षसशूलपिशाचकुलच्छेदनं निवारय निवारय स्वाहा।

2.ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय

सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

3.ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहरणाय

सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

यह भी पढ़ें: Mangala Gauri Vrat 2024: शीघ्र विवाह के लिए मां गौरी की पूजा करते समय करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा मनचाहा वर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।