Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

वर्तमान समय में शुक्र देव धनु राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 12 फरवरी तक विराजमान रहेंगे। इस वर्ष सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से पूर्व यानी 12 मार्च तक विवाह लग्न का शुभ मुहूर्त है। इसके पश्चात खरमास शुरू हो जाएगा। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 18 Jan 2024 05:52 PM (IST)
Hero Image
Marriage Remedies: शीघ्र विवाह के लिए शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Marriage Remedies: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन दैत्यों के गुरु शुक्र देव की भी पूजा की जाती है। कुंडली में गुरु और शुक्र मजबूत होने से अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। वहीं, कमजोर होने पर विवाह में बाधा आती है। अतः ज्योतिष कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करने की सलाह देते हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव धनु राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 12 फरवरी तक विराजमान रहेंगे। इसके पश्चात मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

इस वर्ष सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से पूर्व यानी 12 मार्च तक विवाह लग्न का शुभ मुहूर्त है। इसके पश्चात खरमास शुरू हो जाएगा। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्र ग्रह के मजबूत होने से विवाह के योग बनने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2024: इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शीघ्र विवाह के उपाय

1. अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो शुक्रवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करें। इस दिन यानी शुक्रवार को स्नान-ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण कर भगवान शिव का अभिषेक करें। मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। आप गंगाजल से भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

2. अविवाहित लड़कियां शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से जगत जननी मां पार्वती एवं भगवान शिव की पूजा करें। इस समय मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव को श्वेत वस्त्र अर्पित करें। पूजा के समय निम्न मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी।

नन्द गोपसुतं देवि पति में कुरुते नम:।।

3. अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर है, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। नारियल अर्पित करते समय शीघ्र विवाह की कामना करें। भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इससे शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024 Date: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।