Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति

वैशाख में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 15 मई को है। इस दिन साधक मां दुर्गा की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से मां दुर्गा की उपासना करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है। अगर आप भी मां का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो मासिक दुर्गाष्टमी पर पूजा के दौरान दुर्गा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 12 May 2024 02:35 PM (IST)
Hero Image
Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति

धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2024: सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का दिन बेहद शुभ माना गया है। वैशाख में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 15 मई को है। इस दिन साधक मां दुर्गा की पूजा करते हैं और जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से मां दुर्गा की उपासना करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है। अगर आप भी मां का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी पर पूजा के दौरान दुर्गा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करने से सभी दुखों से छुटकारा मिलता है। आइए, दुर्गा स्तोत्र जानते हैं-

यह भी पढ़ें: Som Pradosh Vrat 2024: सोम प्रदोष व्रत की पूजा में नहीं चाहते कोई बाधा, तो अभी नोट करें सामग्री लिस्ट

दुर्गा स्तोत्र (Durga Stotram)

जय भगवति देवि नमो वरदे जय पापविनाशिनि बहुफलदे।

जय शुम्भनिशुम्भकपालधरे प्रणमामि तु देवि नरार्तिहरे॥1॥

जय चन्द्रदिवाकरनेत्रधरे जय पावकभूषितवक्त्रवरे।

जय भैरवदेहनिलीनपरे जय अन्धकदैत्यविशोषकरे॥2॥

जय महिषविमर्दिनि शूलकरे जय लोकसमस्तकपापहरे।

जय देवि पितामहविष्णुनते जय भास्करशक्रशिरोवनते॥3॥

जय षण्मुखसायुधईशनुते जय सागरगामिनि शम्भुनुते।

जय दु:खदरिद्रविनाशकरे जय पुत्रकलत्रविवृद्धिकरे॥4॥

जय देवि समस्तशरीरधरे जय नाकविदर्शिनि दु:खहरे।

जय व्याधिविनाशिनि मोक्ष करे जय वाञ्छितदायिनि सिद्धिवरे॥5॥

एतद्व्यासकृतं स्तोत्रं य: पठेन्नियत: शुचि:।

गृहे वा शुद्धभावेन प्रीता भगवती सदा॥6॥

मासिक दुर्गाष्टमी डेट 2024 और शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami 2024 Date and Shubh Muhurat)

मासिक दुर्गाष्टमी तिथि का प्रारंभ - 15 मई दिन बुधवार सुबह 04 बजकर 19 मिनट से।

मासिक दुर्गाष्टमी तिथि का समापन - 16 मई दिन गुरुवार सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक।

ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 15 मई को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jyeshtha Month 2024: कब से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ माह, जानें इसका धार्मिक महत्व और नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।