Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Shivratri 2023: आज किया जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Masik Shivratri 2023 भाद्रपद का महीना का महीना 31 अगस्त से शुरू हो चुका है तथा इसका समापन 29 सितंबर को होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार छठा महीना भाद्रपद का महीना कहलाता है। इसे भादौ मास के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Wed, 13 Sep 2023 04:19 PM (IST)
Hero Image
Masik Shivratri 2023 जानिए मासिक शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Bhadrapada Masik Shivratri 2023: भाद्रपद माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत आज यानी 13 सितंबर 2023, बुधवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन साधक को भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति तो होती है। भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि की पूजा रात्रि में करने का विधान है। चलिए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।

भाद्रपद शिवरात्रि 2023 मुहूर्त (Bhadrapada Shivratri 2023 Muhurat)

भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि का 13 सितंबर 2023, रात 02 बजकर 21 मिनट पर शुरू हो रही है। इसका समापन 14 सितंबर 2023, सुबह 04 बजकर 48 मिनट पर होगा। भाद्रपद माह में भगवान शिव की पूजा रात्रि में करने का विधान है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत 13 सितंबर को रखा जाएगा। इस बीच पूजा का शुभ मुर्हूत मध्य रात्रि 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें - Vishnu Mantra: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, घर आएगी सुख और समृद्धि

भाद्रपद शिवरात्रि पूजा विधि (Masik Shivratri Puja Vidhi)

मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। मंदिर जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। इसके साथ ही आप शिवलिंग पर धतूरा, बेलपत्र, दही, चंदन आदि भी अर्पित कर सकते हैं। इस दिन शिव चालीसा का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पूजा के अंत में शिव जी की आरती करें।

यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: इस साल शेर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी दुर्गा मां, जानिए शारदीय नवरात्रि की डेट

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'