Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बुधवार को शमी के पत्‍ते से करें गणेश पूजा, भगवान देंगे तेज बुद्धि का वरदान

कोई भी पूजा शुरु करने से पहले गणेश जी की आराधना जरूर की जाती है। बुधवार के दिन गणेश पूजा का विधान है। आइए जानें क्‍या है गणेश पूजा विधि...

By abhishek.tiwariEdited By: Updated: Tue, 06 Jun 2017 04:27 PM (IST)
Hero Image
बुधवार को शमी के पत्‍ते से करें गणेश पूजा, भगवान देंगे तेज बुद्धि का वरदान

दूर्वा की 11 गांठ अर्पित करें

बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। बुधवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से व्यक्ति की बाधा, संकट, रोग, और दरिद्रता दूर हो जाती है। इस दिन सुबह उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर गणेश जी के मंदिर में जाकर दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। इसके अलावा बार-बार असफलता हाथ लगती है, तो बुधवार को श्रीगणेश के मंत्र का जाप शुरु कर दें। रुके हुए काम बन जाएंगे।

गुड़ और घी का लगाएं भोग

बुधवार के दिन श्री गणेश की विधिवत पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं। थोड़ी देर के बाद ये भोग गाय को खिला दें। इसे व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होगी। इसके अलावा इस दिन घर में श्रीगणेश की सफेद रंग की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे घर में और मन में शांति बनी रहेगी। वहीं अगर आप बुधवार को गाय को हरी घास खिलाते हैं तो सभी देवी-देवताओं की कृपा सदैव बनी रहती है।

शमी के पत्‍ते भी चढाएं

बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से तीक्ष्ण बुद्धि होती है। इसके साथ ही कलह का नाश होता है। शमी के पत्ते अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें.

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै.

शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक..