Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शुक्रवार के दिन जरूर करें पीपल और तुलसी से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा (Shukrawar Ke Upay Totke) की जाती है। धर्मिक मत है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति अल्प समय में ही धनवान बन जाता है। इससे व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि शांति एवं खुशहाली आती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 11 Jul 2024 05:29 PM (IST)
Hero Image
Shukrawar Ke Upay: धन की देवी मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है। इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि एवं धन में वृद्धि के लिए उनके निमित्त लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से व्रती के धन-दौलत, सुख, ऐश्वर्य एवं यश-कीर्ति में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट भी दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी आर्थिक विषमता से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय पीपल और तुलसी से जुड़े ये उपाय जरूर करें।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी


उपाय

  • सनातन शास्त्रों में निहित है कि पीपल के पेड़ (Peepal Ke Upay) में लक्ष्मी नारायण का वास होता है। अतः शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से पीपल वृक्ष की पूजा करें। अगर घर के आसपास पीपल वृक्ष नहीं है, तो पूजा के समय पीपल वृक्ष के नाम का उच्चारण अवश्य करें।
  • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो हर शुक्रवार के दिन पीपल वृक्ष की जड़ में जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से लक्ष्मी नारायण जी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
  • जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। अतः शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से तुलसी का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
  • अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध में केसर मिलाकर तुलसी के पौधे को अर्घ्य दें। इस समय सुख, समृद्धि एवं धन में वृद्धि की कामना करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • शुक्रवार के दिन पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को तुलसी दल (Tulsi Ke Upay) अर्पित करें। साथ ही तुलसी की मंजरी लाल रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।

यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।