Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Phulera Dooj 2023: शुभ योगों को फुलेरा दूज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Phulera Dooj 2023 पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज का दिन काफी खास माना जाता है। आज बिना कोई मुहूर्त देखे शुभ और मांगलिक काम किए जा सकते हैं। आज राधा-कृष्ण की पूजा का विधान है। जानिए फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Tue, 21 Feb 2023 07:34 AM (IST)
Hero Image
Phulera Dooj 2023: शुभ योगों को फुलेरा दूज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नई दिल्ली, Phulera Dooj 2023: आज भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को समर्पित फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है। आज ब्रज में फुलेरा दूज का जश्न देखने लायक होगा। क्योंकि यहां पर स्थित श्री कृष्ण और राधा रानी के मंदिरों में फूलों की होली खेली जाएगी। इसके साथ ही आज राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा करने से वैवाहिक जीवन के साथ लव लाइफ में खुशियां ही खुशियां आएगी। जानिए फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ योग।

Phulera Dooj 2023: मांगलिक और शुभ कामों के लिए बेहद खास है फुलेरा दूज का दिन, जानिए शुभ मुहूर्त

फुलेरा दूज 2023 मुहूर्त और योग

फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि का आरंभ: आज सुबह 09 बजकर 04 मिनट से

फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त: 22 फरवरी, बुधवार को सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर

त्रिपुष्कर योग: सुबह 09 बजकर 04 मिनट से लेकर कल यानी 22 फरवरी को सुबह 05 बजकर 57 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 6 बजकर 38 मिनट से लेकर कल यानी 22 फरवरी को सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक

सिद्ध योग: आज सुबह 06 बजकर 57 मिनट से कल सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 41 मिनट से शाम 07 बजकर 06 मिनट तक

फुलेरा दूज 2023 पूजा विधि

  • आज श्री कृष्ण और राधा रानी की मूर्तियों को नए वस्त्र के साथ फूलों, रोशनी आदि से सजाएं। इसके साथ ही श्रीकृष्ण की कमर में एक रंगीन वस्त्र बांध दें, जिससे लगे कि वह फूलों की होली खेलने के लिए तैयार है।
  • राधा-कृष्ण को पीले सबित अन्य रंगों के फूल अर्पित करें। इसके बाद पीला चंदन श्री कृष्ण को और राधा रानी को सिंदूर के साथ सोलह श्रृंगार चढ़ाएं।
  • भोग में राधा-कृष्ण को माखन मिश्री के साथ बेसन के लड्डू खिलाएं। इसके साथ ही घी का दीपक और धूप जलाकर विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही मंत्र, चालीसा का पाठ करते हुए आरती कर लें।
  • दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को राधा-कृष्ण को भोग लगाने के बाद कमर से रंगीन कपड़ा भी निकाल दें।

Pic Credit- Instagram/iskcon_india

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।