Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Puja Pat Rules: पूजा के समय किस भगवान को कौन-सा फूल अर्पित करने से मिलता है विशेष लाभ, यहां जाने

पूजा-पाठ करने के बाद फूल जरूर अर्पित किए जाते हैं जिसके बाद ही पूजा पूरी मानी जाता है। शास्त्रों में प्रत्येक देवी-देवताओं का प्रिय फूल बताया गया है। जिसे चढ़ाने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। और आपकी पूजा का शुभ फल प्रदान करते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 17 May 2023 05:12 PM (IST)
Hero Image
Puja Path Rules: पूजा के समय किस भगवान को कौन-सा फूल अर्पित करें।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Puja Path Rules: सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कुछ न कुछ विशेष विधान होता है। उसी प्रकार प्रत्येक देवी-देवता का कोई-न-कोई प्रिय फूल होता है जिसे अर्पण करने से उनकी विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। आइए जानते है कि किस देवी-देवता को कौन-सा फूल चढ़ाना चाहिए।

गणेश जी को अर्पण करें दूर्वा

गणपति जी की पूजा करते समय उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करें। क्योंकि गणेश जी को दूर्वा अति प्रिय है। इससे वह प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं। गणेश जी को भूल से भी तुलसीदल नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे वह रुष्ट हो सकते हैं।

शिव जी को प्रिय है ये फूल

महादेव का पूजन करते समय उन्हें धतूरा, भांग, हारसिंगार और कनेर के फूल अर्पण करने चाहिए। इससे वह प्रसन्न होते हैं और आप पर कृपा बनाएं रखते हैं। भगवान शिव को केवड़े का पुष्प नहीं चढ़ाया जाता है।

भगवान विष्णु को जरूर अर्पण करें तुलसी

भगवान विष्णु को चमेली और वैजयंती के फूल अति प्रिय हैं। साथ ही विष्णु जी को तुलसी के पत्ते चढ़ाने से उसकी विशेष कृपा बनी रहती है। श्री कृष्ण को कुमुद और पलाश के फूल प्रिय हैं। इसका उल्लेख महाभारत में मिलता है। इसलिए कृष्ण जी को कुमुद और पलाश के फूल अर्पित करने चाहिएं।

बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

माता गौरी को प्रसन्न करने के लिए सफेद कमल, पलाश और चंपा के फूल अर्पित करने चाहिए जिससे उनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहता है। मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कमल के फूल अर्पित करने चाहिए जिससे उनकी कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।

मां दुर्गा को चढ़ाएं गुड़हल

अगर आप चाहते हैं कि मां दुर्गा की कृपा आपके ऊपर बनी रहे तो उन्हें गुड़हल का पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना गया है। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद या पीले रंग के फूल चढ़ांए।

हनुमान जी को इन फूलों से करें प्रसन्न

बजरंगबली को लाल पुष्प अति प्रिय हैं इसलिए आप उन्हें लाल गुलाब या लाल गेंदें के फूल अर्पित कर सकते हैं।  शनिदेव को नीले रंग के लाजवंती फूल चढ़ाए जाएं तो वह जल्दी प्रसन्न होते हैं।

By- Suman Saini

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'