Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram darbar Puja Vidhi: घर पर ही ऐसे करें राम दरबार की पूजा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

Puja Vidhi of Lord Ram दशरथ पुत्र भगवान श्री राम को भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है। प्रभु राम सीता माता और राम जी के परम भक्त हनुमान जी की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं पूजा विधि।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 12 Jan 2024 11:44 AM (IST)
Hero Image
Ram darbar Puja Vidhi: घर पर ही ऐसे करें राम दरबार की पूजा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shri Ram darbar Puja Vidhi: 22 जनवरी 2024 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है, क्योंकि इस दिन अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस अवसर पर सभी का अयोध्या जाकर इस आयोजन में शामिल होना संभव नहीं है। ऐसे में आप घर पर ही इस प्रकार राम जी की पूजा करके उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं।

राम दरबार पूजा विधि (Ram darbar Puja Vidhi)

सबसे पहले सुबह उठकर राम जी का स्मरण करें। इसके बाद स्नान आदि निवृत होकर साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थान को साफ करने के बाद वहां गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद इस स्थान पर एक लकड़ी की चौकी बिछाएं और राम दरबार की तस्वीर स्थापित करें। इस तस्वीर को इस तरह रखें कि इसका मुख पूर्व दिशा में की तरफ हो।

इसके बाद पंचामृत से भगवान राम का अभिषेक करें और उन्हें फूल, रोली, अक्षत धूप, दीप आदि अर्पित करें। प्रभु श्रीराम के साथ-साथ हनुमान जी की भी पूजा भी अवश्य करें। इसके बाद रामचरितमानस, सुंदरकांड, या फिर हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। अंत में राम दरबार की आरती करें और सभी लोगों में प्रसाद बांटें।

यह भी पढ़ें - Ram Darbar: घर की इस दिशा में लगाएं श्रीराम दरबार की तस्वीर, खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में ही विधिवत रूप से राम दरबार की पूजा करने से साधक को भगवान राम, माता सीता के साथ-साथ हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होती है। जिससे उसके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और साधक के घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

यह भी पढ़ें - Pongal 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है पोंगल का पर्व, जानें इसके चारों दिनों का महत्व

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'