Move to Jagran APP

Rama Ekadashi 2022: आज है रमा एकादशी पर्व, इन मंत्रों से करें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न

Rama Ekadashi 2022 हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक मास में एकादशी तिथि को रमा एकादशी व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों के सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Updated: Fri, 21 Oct 2022 11:00 AM (IST)
Hero Image
Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी पर करें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के इन बीज मंत्रों का जाप।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Rama Ekadashi 2022: हिन्दू धर्म में कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस मास में कई विशेष पर्व और व्रत पड़ते हैं। इन्हीं में से एक रमा एकादशी व्रत आज यानि 21 अक्टूबर (Rama Ekadashi 2022 Date) के दिन रखा जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार आज के दिन व्रत रखने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख दूर हो जाते हैं। रमा एकादशी व्रत के दिन भक्तों को संध्या काल में विशेष पूजा करनी चाहिए और माता लक्ष्मी से उज्जवल भविष्य की कामना करनी चाहिए। इसके साथ शास्त्रों में उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ बीज मंत्र भी वर्णित किए गए हैं। जिनका उच्चारण व्यक्ति के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है।

भगवान विष्णु मंत्र (Rama Ekadashi 2022 Mantra)

*ॐ नमोः नारायणाय । ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय ।

शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम।

विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म ।

वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकैकनाथम।।

* ॐ नारायणाय विद्महे।

वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

माता लक्ष्मी के बीज मंत्र (Mata Lakshmi Mantra)

* ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम।

* ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे।

विष्णु पत्न्यै च धीमहि।

तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।

* ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद,

* ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:।

मंत्र जाप का महत्व

बताए गए मंत्रों के जाप से व्यक्ति जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं और वह सभी प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है। इसके साथ इस दिन व्रत रखने से सभी दुखों का नाश हो जाता है और माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। सच्चे मन से किए गए इन मंत्रों के जाप से कर्ज, विवाद, धन समस्या इत्यादि समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।