Move to Jagran APP

Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी पर करें तुलसी सहित इन पौधों की पूजा, मिलेगा कई गुना अधिक फल

Rama Ekadashi 2022 रमा एकादशी का विशेष महत्व है। आज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करना चाहिए। इसके साथ ही तुलसी के पौधे के साथ इन पेड़ों की पूजा करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Fri, 21 Oct 2022 08:30 AM (IST)
Hero Image
Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी पर करें तुलसी सहित इन पौधों की पूजा

 नई दिल्ली, Rama Ekadashi 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। दिवाली के पहले होने के कारण इस दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा करने का विधान है।मशास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी का एक नाम रमा भी था इसी कारण इसे रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज के दिन स्नान-दान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि आज पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आज के दिन तुलसी के साथ-साथ कुछ अन्य पौधों की भी पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि रमा एकादशी के दिन किन पेड़-पौधों की पूजा करना होगा शुभ।

Rama Ekadashi 2022: रमा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

रमा एकादशी पर करें इन पेड़-पौधों की पूजा

तुलसी

रमा एकादशी के दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए जिस घर में तुलसी खूब हरी भरी रहती हैं। वहां पर कभी भी दरिद्रता वास नहीं करती हैं। माना जाता है कि तुलसी घर का हर एक संकट हर लेती हैं। इसके साथ ही  चमत्कारी लाभ देती हैं। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन तुलसी पूजन करना चाहिए। इसके साथ ही चुनरी चढ़ानी चाहिए और शाम को घी का दीपक जलाना चाहिए।

पीपल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,  पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का भी वास होता है। इसलिए इनकी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है। एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जड़ चढ़ाने के साथ दीपक जलाना चाहिए।

आंवला

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का अति प्रिय फल है। इसके साथ ही इसके पेड़ में सभी देवी-देवता वास करते हैं। इसलिए इसकी पूजा करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। 

Pic Credit- freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।