Move to Jagran APP

Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बदल जाएगी फूटी किस्मत

धार्मिक मत है कि रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2024 Importance) के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलती है। इस शुभ अवसर पर तुलसी माता की भी उपासना की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 27 Oct 2024 08:58 PM (IST)
Hero Image
Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी का धार्मिक महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 अक्टूबर को रमा एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने में मनाया जाता है। इसके दो दिन बाद धनतेरस मनाया जाता है। कई अवसर पर तिथि गणना में अंतर होने के चलते एकादशी के अगले दिन ही धनतेरस मनाया जाता है। इस वर्ष भी रमा एकादशी के अगले दिन धनतेरस है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही उनके नाम से एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अतः साधक श्रद्धा भाव से साधक एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो एकादशी तिथि पर भक्ति भाव से भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा (Rama Ekadashi Puja Vidhi) करें। वहीं, पूजा के समय इन मंत्रों का जप अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: 11 या 12 किस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर पूजा के समय 'ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु 'ऊँ श्री कमलनयनाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ श्री हयग्रीवाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए 'ऊँ श्री महीधराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • सिंह राशि के जातक भगवान नारायण को प्रसन्न करने के लिए 'ऊँ श्री लोकनाथाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक जगत के पालनहार विष्णु जी की कृपा पाने के लिए 'ऊँ श्री धनुर्धराय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर पूजा के समय 'ऊँ श्री धनंजाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ऊँ श्री श्रीरघुनाथाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय 'ऊँ श्री श्रीहरये नम:' मंत्र का पांच माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनोवांछित फल पाने के लिए रमा एकादशी के दिन 'ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय 'ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक रमा एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा के समय 'ऊँ श्री कृष्णाय नम:' मंत्र का पांच माला जप करें।
यह भी पढ़ें: इसलिए क्षीर सागर में निवास करते हैं भगवान श्री हरि विष्णु, जानिए इसके पीछे का रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।