Move to Jagran APP

Rama Ekadashi 2024: रमा एकादशी पर करें तुलसी की जड़ से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

भगवान विष्णु की लीला अपरंपार है। अपने भक्तों पर कृपा-दृष्टि बरसाते हैं। उनकी कृपा से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। वहीं तुलसी माता (Rama Ekadashi 2024) की पूजा करने से घर में सुख एवं समृद्धि आती है। साधक श्रद्धा भाव से तुलसी माता की पूजा करते हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रखते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 27 Oct 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
Rama Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। यह महीना पूर्णतया भगवान विष्णु एवं तुलसी माता को प्रिय है। इस महीने में भगवान विष्णु एवं तुलसी माता की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को चराचर के स्वामी भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इससे पूर्व कृष्ण पक्ष में दशमी तिथि के अगले दिन रमा एकादशी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा की जाती है। साथ ही तुलसी से जुड़े उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन भक्ति भाव से भगवान जगदीश की पूजा (Rama Ekadashi Puja Vidhi) करें। इस समय तुलसी की जड़ से जुड़े ये उपाय अवश्य करें। इन उपायों को करने से आय में बढ़ोतरी होती है।

यह भी पढ़ें: 11 या 12 किस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

तुलसी जड़ के उपाय

  • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन स्नान-ध्यान कर तुलसी जी को जल या कच्चे दूध से अर्घ्य दें। इस समय निम्न मंत्र का उच्चारण करें।
      तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

      धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

      लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

      तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

  • अगर आप तुलसी माता की कृपा पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन विधि विधान से जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं मां तुलसी की पूजा करें। इस समय कच्चे दूध में तुलसी दल मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस समय निम्न मंत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
      तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

      धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

      लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

      तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

  • अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को श्रीफल और तुलसी की मंजरी अर्पित करें। पूजा के बाद लाल रंग के कपड़े में श्रीफल और तुलसी की मंजरी बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से पैसे की तंगी से मुक्ति मिलती है।
  • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो रमा एकादशी की संध्या पर तुलसी माता की शुद्ध घी से आरती करें। इस समय तुलसी माता के नामों का मंत्र जप करें। इस उपाय को करने से घर में खुशियों का आगमन होता है।
  • अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले रंग के वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। इसके अलावा, तुलसी की माला से भगवान विष्णु के नामों का मंत्र जप करें।
यह भी पढ़ें: इसलिए क्षीर सागर में निवास करते हैं भगवान श्री हरि विष्णु, जानिए इसके पीछे का रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।