Move to Jagran APP

Sawan 2022 Puja Vidhi: शिवलिंग पर कैसे चढ़ाएं शमी पत्र, जानिए नियम और मंत्र

Sawan Shami Chadane Ke Niyam सावन माह के दौरान भगवान शिव को शमी पत्र चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। शिवलिंग में जलाभिषेक करने के साथ-साथ बिल्व पत्र धतूरा के साथ शमी पत्र चढाएं। लेकिन शमी पत्र चढ़ाते समय इन नियमों का जरूर करें पालन।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Sat, 16 Jul 2022 08:00 AM (IST)
Hero Image
Sawan 2022: Shami Chadane Ke Niyam: शिवलिंग में शमी पत्र चढ़ाने के नियम
नई दिल्ली,  Sawan 2022: Shami Chadane Ke Niyam: सावन के पवित्र माह में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस पूरे माह भगवान शिव की विभिन्न तरह के पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही शिवलिंग में बिल्व पत्र, धतूरा, मदार के फूल के साथ शमी पत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को शमी का पत्र विधिवत तरीके से चढ़ाया जाए तो उसका फल और भी अधिक मिलता है। जानिए किस विधि से भगवान शिव को चढ़ाएं शमी पत्र।

ये भी पढ़ें- Sawan 2022: शिवलिंग की परिक्रमा करते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना भुगतने पड़ेंगे कई कष्ट

सावन में भोलेनाथ को ऐसे चढ़ाएं शमी

सावन माह के किसी भी दिन शमी चढ़ा सकते है। लेकिन सावन सोमवार पर शमी की पत्तियां चढ़ाने का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्योदय में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्न्नान कर लें। इसके बाद शिव मंदिर में जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। इसके बाद कांसे, ताबे या फिर पीतल के लोटे में जल में थोड़ा सा गंगाजल, सफेद चंदन,चावल आदि मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। अभिषेक करते समय 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का उच्चारण करें। जब अभिषेक कर लें, तब शिव जी को बिल्व पत्र, सफेद वस्त्र, जनेऊ, चावल, प्रसाद के साथ शमी के पत्ते भी अर्पित करें। शमी के पत्ते अर्पित करते समय इस मंत्र का उच्चारण करना शुभ होगा।

Sawan 2022: शिवलिंग पर इस दिशा में खड़े होकर बिल्कुल न चढ़ाएं जल, जानिए जलाभिषेक के नियम

शमी पत्र अर्पित करते समय बोले ये मंत्र

अमंगलानां च शमनीं शमनीं दुष्कृतस्य च।

दु:स्वप्रनाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।

भोलेनाथ को शमी पत्र चढ़ाना क्यों माना जाता है शुभ

भगवान शिव को विल्व पत्र, धतूरा के अलावा शमी पत्र चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पेड़ काफी शुभ होता है। जब भगवान श्री राम लंकापति रावण का वध करके वापस लौटे थे तो उन्होंने शमी के वृक्ष की पूजा की थी। इसके साथ ही दूसरी पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत में जब पांडवों को अज्ञातवास दिया गया था, तब उन्होंने अपने अस्त्र शस्त्र को शमी के वृक्ष में ही छिपाए थे। इसी कारण शमी का काफी अधिक महत्व है।

ये भी पढ़ें- भगवान शिव का प्रिय माह सावन क्यों?

Pic Credit- Instagram/greenterracegarden

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'