Move to Jagran APP

Shaligram Puja Niyam: घर में रखा है शालिग्राम तो इन नियमों का रखें ख्याल, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Shaligram Puja Niyam शालिग्राम को भगवान विष्णु का विग्रह रूप माना जाता है। घर में शालिग्राम स्थापित करके विधिवत पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानिए घर में शालिग्राम की पूजा करते समय किन बातों का रखें ख्याल।

By Shivani SinghEdited By: Updated: Thu, 03 Nov 2022 10:22 AM (IST)
Hero Image
Shaligram Puja Niyam: घर में रखा है शालिग्राम तो इन नियमों का रखें ख्याल, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली, Shaligram Puja Niyam: हिंदू धर्म में शालिग्राम का विशेष महत्व है। माना जाता है कि शालिग्राम भगवान विष्णु का विग्रह रूप होता है। शालिग्राम करीब 33 प्रकार के है, जिनमें से 24 प्रकार के शालिग्राम को भगवान विष्णु के 24 अवतारों से संबंधित माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में शालिग्राम होता है और विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की जाती है। वहां पर कभी भी दुख दर्द वास नहीं करता है। लेकिन अगर शालिग्राम संबंधी कुछ नियमों का पालन नहीं किया गया को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए घर में शालिग्राम रखते समय किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान।

शालिग्राम की पूजा करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • माना जाता है कि जिस घर में शालिग्राम स्थापित होता है उन्हें सात्विक जीवन जीना चाहिए।
  • घर में कभी भी एक से ज्यादा शालिग्राम स्थापित नहीं करना चाहिए। अगर आपके घर में एक से ज्यादा शालिग्राम है, तो माफी मांगते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।
  • शालिग्राम कभी भी किसी से उपहार के तौर पर नहीं लेना चाहिए। बल्कि इन्हें अपने पैसों से खरीदना चाहिए। क्योंकि उपहार के शालिग्राम की पूजा का पूरा फल उस व्यक्ति को चला जाता है।
  • घर में अगर शालिग्राम स्थापित है, तो मांस-मदिरा, जुआ, आदि चीजों से दूरा बनकर रखना चाहिए।
  • शालिग्राम की पूजा करते समय सफेद अक्षत( साबुत चावल) का कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप अक्षत अर्पित करना ही चाहते हैं तो पीले रंग के अर्पित करें।
  • शालिग्राम की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। अगर नियमित रूप से नहीं कर पा रहे हैं तो माफी मांगते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
  • शालिग्राम को हमेशा तुलसी के पौधे के पास रखना चाहिए। इससे भगवान विष्णु के साथ तुलसी देवी प्रसन्न होती है।
  • शालिग्राम को रोजाना पंचामृत से स्नान करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • शालिग्राम की पूजा करते समय चंदन के साथ-साथ नियमित रूप से तुलसी अर्पित करना चाहिए।

Pic Credit- Instagram/harekrishna_0008/dailydarshan10

 डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।