Move to Jagran APP

Shani Dev Puja: आज शनिवार को ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न, बनेंगे आपके बिगड़े काम

Shani Dev Puja शनि देव मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर किसी पर शनि का बुरा असर पड़ जाता है तो उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानें कैसे शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है?

By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Sat, 22 May 2021 06:38 AM (IST)
Hero Image
Shani Dev Puja: आज शनिवार को ऐसे करें शनि देव को प्रसन्न, बनेंगे आपके बिगड़े काम

Shani Dev Puja: शनि देव मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर किसी पर शनि का बुरा असर पड़ जाता है, तो उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसकी भी कुंडली में शनि अशुभ स्थान पर बैठे होते हैं, वो अपने जीवन में कई समस्याओं का समाना करता है। शनि देव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं। माना जाता है कि शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से वो प्रसन्न होते हैं। आइए जानें, कैसे शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है?

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

1. हनुमान जी का पूजन

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सूर्य अस्त होने के बाद हनुमान जी का पूजन करें। पूजा में सिन्दूर रखें और आरती का दीप जलाने के लिए काले तिल के तेल का इस्तेमाल करें। साथ ही पूजा में नीले रंग के फूलों का उपयोग भी शुभकारी माना गया है।

2. शनि यन्त्र को करें स्थापित

शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना कर पूजन करें। इसके बाद हर दिन इस यंत्र की विधि-विधान से पूजन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। हर दिन शनि यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीप जलाएं और नीला या काला पुष्प चढ़ाएं, ऐसा करने से भी फायदा होगा।

3. काले चनों का लगांए भोग

पूजा से एक दिन पहले तीन बर्तनों में सवा-सवा किलो काले चने अलग-अलग भिगो दें। अगले दिन स्नान आदि से निवृत होकर शनि देव का पूजन करें और सरसों के तेल में छौंके हुए काले चनों का भोग लगाएं। पूजा के बाद पहला सवा किलो चना भैंसे को खिला दें, फिर दूसरा सवा किलो चना कुष्ट रोगियों को बांट दें और तीसरे सवा किलो चने को अपने ऊपर से उतार कर अपने घर से दूर किसी ऐसी जगह रख आएं, जहां कोई जाता न हो।

4. काली गाय की सेवा

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए काली गाय की सेवा शुभकारी मानी गई है। काली गाय के मस्तक पर रोली लगाने के बाद सींगों में कलावा बांधकर पूजन और आरती करें। फिर परिक्रमा करके गाय को बून्दी के चार लड्डू खिलाएं।

5. सरसों के तेल का दीपक

शनिवार को शाम के वक्त बरगद और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। फिर दूध और धूप चढ़ाएं, इससे शनि की समस्या से निजात मिलती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'