Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, प्राप्त होगा पूर्ण व्रत का फल

हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही शनिदेव की विशेष कृपा साधक पर बरसती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 05 Jun 2024 08:05 PM (IST)
Hero Image
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Jayanti 2024: शनिदेव की महिमा निराली है। अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले लोगों को दंड देते हैं। शनिदेव की कृपा से निर्धन भी धनवान बन जाता है। साथ ही जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। साधक शनिदेव की कृपा पाने के लिए हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करते हैं। वहीं, ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिदेव की विशेष पूजा करते हैं। इस दिन शनिदेव की जन्म जयंती मनाई जाती है। इस उपलक्ष पर साधक श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संकट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शनि जयंती पर पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक शनि जयंती पर 'ऊँ सर्वेशाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने के लिए 'ऊँ घनाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक ज्येष्ठ अमावस्या पर 'ऊँ मन्दाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कर्क राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए 'ऊँ महेशाय नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक शनि जयंती पर 'ऊँ शर्वाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कन्या राशि के जातक शनिदेव की कृपा पाने हेतु 'ऊँ नित्याय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • तुला राशि के जातक शनि जयंती के दिन 'ऊँ वेद्याय नमः' मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ऊँ वीराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • धनु राशि के जातक शनि जयंती पर 'ऊँ गूढाय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ऊँ गोचराय नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक शनि जयंती पर 'ऊँ वशिने नमः' मंत्र का जाप एक माला जप करें।
  • मीन राशि के जातक न्याय के देवता की कृपा पाने हेतु 'ऊँ वामनाय नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से कौंच गंधर्व को द्वापर युग में बनना पड़ा भगवान गणेश की सवारी?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।