Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

Navratri vrat Niyam नवरात्रि की अवधि मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे उत्तम समय है। ऐसे में साधक माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना और व्रत आदि करते हैं। लेकिन इस दौरान व्रत के नियमों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है तभी इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Fri, 13 Oct 2023 02:32 PM (IST)
Hero Image
Navratri vrat Niyam नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Durga Puja 2023: प्रत्येक वर्ष दो नवरात्रि मनाई जाती हैं। पहली नवरात्रि चैत्र मास में पड़ती हैं। वहीं दूसरी नवरात्रि जिन्हें शारदीय नवरात्रि भी कहा जाता है वह आश्विन मास में मनाई जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, रविवार के दिन हो रही है। इस दौरान कई साधक उपवास भी करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत के दौरान खानपान संबंधी निमय। 

इन चीजों का कर सकते हैं सेवन

  • नवरात्रि व्रत के दौरान फलों का सेवन कर सकते हैं।
  • सफेद नमक के स्थान पर व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल करना करें।
  • जीरा पाउडर, हरी इलायची, काली मिर्च पाउडर, दालचीनी, अजवाइन, लौंग और काली मिर्च का इस्तेमाल करें।
  • आलू, टमाटर, शकरकंद, अरबी, लौकी, खीरा, कद्दू और पालक आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • साथ ही आप दूध, घी, दही, पनीर, पनीर और खोया का भी सेवन कर सकते हैं।

इन चीजों से बनाएं दूरी

  • भूलकर भी व्रत के खाने में सफेद नमक का इस्तेमाल न करें।
  • गेहूं और चावल जैसे नियमित अनाज से दूरी बनाए रखें।
  • प्याज और लहसुन जैसे तामसिक खाने से परहेज करें।
  • फलियां, दाल, चावल, आटा, मक्के का आटा, साबुत गेहूं और सूजी का सेवन भी न करें।

यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि पर इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना, पहले जान लें इसके नियम

व्रत न रखने वालों के लिए भी हैं नियम

जो लोग नवरात्रि का व्रत नहीं रखते हैं उन्हें भी नवरात्रि के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान तामसिक भोजन, शराब, मांस आदि का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दौरान तन और मन की स्वच्छता का भी पूर्ण रूप से ध्यान रखें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'