Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shardiya Navratri 2024 Upay: शारदीय नवरात्र में घर ले आएं ये 4 चीजें, बदल जाएगी फूटी किस्मत

सनातन शास्त्रों में मां की महिमा का बखान है। शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों के दुख दूर करने धरती पर आती हैं। मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट यथाशीघ्र दूर हो जाते हैं। साधक शारदीय नवरात्र के दौरान भक्ति भाव से मां दुर्गा (Shardiya Navratri 2024 Upay) की पूजा करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 03 Oct 2024 04:22 PM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri 2024 Upay: मां दुर्गा को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन माह में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। वहीं, समापन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होता है। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों में जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां दुर्गा के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। वहीं, जीवन में खुशियों का आगमन होता है। शारदीय नवरात्र के दौरान विशेष उपाय (Shardiya Navratri 2024 Upay) भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से बिगड़ी किस्मत भी चमक उठती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी समेत जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान ये 4 चीजें जरूर घर ले आएं।

यह भी पढ़ें: नवदुर्गा के किस स्वरूप की पूजा से मिलता है क्या लाभ, जरूर जानें

घर ले आएं ये चीजें

  1. अगर आप जगत जननी मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान चांदी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा जरूर घर ले आएं। आप अपनी सुविधा के अनुसार नवरात्र के किसी दिन मां दुर्गा की प्रतिमा घर ला सकते हैं। अब मां की प्रतिमा को स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा करें। इस उपाय को करने से घर में व्याप्त नकारात्मक एवं वास्तु दोष दूर हो जाता है।  
  2. अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान डमरू घर ले आएं। वहीं, पूजा के समय विधि-विधान से डमरू की पूजा करें। इसके बाद पूरे घर में डमरू बजाएं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है। साथ ही घर में सुख एवं समृद्धि का आगमन होता है।
  3. अगर आप काली साया या बुरी नजर से परेशान हैं, तो शारदीय नवरात्र के दौरान किसी दिन घर पर त्रिशूल ले आएं। आप चाहे तो त्रिशूल को घर के मुख्य द्वार पर भी स्थापित कर सकते हैं। आप चाहे तो छत पर भी त्रिशूल स्थापित कर सकते हैं। त्रिशूल लाने के बाद विधि पूर्वक पूजा करें। इस उपाय को करने से नकारात्मक शक्ति दूर हो जाती है।
  4. सनातन धर्म में शंख का विशेष महत्व है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को शंख अति प्रिय है। मां दुर्गा अपने एक हाथ में शंख धारण कर रखी हैं। वास्तु जानकारों की मानें तो घर पर शंख रखने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही दुख एवं संकट भी दूर हो जाते हैं। इसके लिए शारदीय नवरात्र के दौरान घर पर शंख जरूर लाएं। वहीं, सुविधा के अनुसार शंख की पूजा करें। वास्तु दोष को दूर करने के लिए पूजा के समापन पर शंख जरूर बजाएं।

यह भी पढ़ें: इस साल एक नहीं बल्कि दो दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें आपके शहर में कब है दीपोत्सव

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।