Move to Jagran APP

Shardiya Navratri Ashtami 2024: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर करें इन मंत्रों का जप, आर्थिक संकट से मिलेगी निजात

इस वर्ष शारदीय नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी तिथि 11 अक्टूबर को है। इसके अगले दिन दशहरा मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि (Navratri Ashtami 2024) पर दुर्लभ सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ कई अन्य मंगलकारी योग भी बन रहे हैं। इन योग में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 09 Oct 2024 09:52 PM (IST)
Hero Image
Shardiya Navratri Ashtami 2024: मां दुर्गा को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की अष्टमी है। यह दिन जगत की देवी मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन मां महागौरी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। इसके साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए उनके निमित्त अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही माता रानी की कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है। अगर आप भी जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो महाष्टमी के अवसर पर भक्ति भाव से मां की पूजा (Navratri Ashtami Puja Vidhi) करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: Shardiya navratri में मां दुर्गा की कृपा इस तरह करें प्राप्त, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

राशि अनुसार मंत्र जप

  • मेष राशि के जातक अष्टमी तिथि पर पूजा के समय 'ॐ भद्रायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा पाने हेतु 'ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक महाष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ गौर्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ वैष्णव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक मां गौरी को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ मायायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक नवरात्र की अष्टमी तिथि पर 'ॐ चण्डयै नमः' मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के मां दुर्गा की पूजा करते समय 'ॐ शिवायै नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर 'ॐ गिरिजायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक अष्टमी और नवमी तिथि पर 'ॐ अंबिकायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मकर राशि के जातक राशि मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 'ॐ तारायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक मां महामाया को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ हंसायै नमः' मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक मां जगदंबा की कृपा पाने के लिए 'ॐ ललितायै नमः' मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें: वर्षों बाद महाष्टमी पर 'सुकर्मा' योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा दोगुना फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।