Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shivling Puja: जल और दूध के अलावा शिवलिंग पर चढ़ाए ये चीजें, कर्ज से लेकर शत्रुओं तक से मिलती है मुक्ति

Shivling Puja Niyam सनातन धर्म में भगवान शिव को देवाधिदेव महादेव कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार जिस भी व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा होती है उसे जीवन में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही उस व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। यदि आप भी भगवान शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित कर सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Fri, 08 Sep 2023 05:50 PM (IST)
Hero Image
Shivling worship Niyam शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shiv Ji Ke Upay: शिव जी को भोलेनाथ कहकर भी संबोधित किया जाता है। वह शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आप शिवलिंग पर अन्य चीजें भी अर्पित कर सकते हैं, जिसके अलग-अलग फायदे मिलते हैं। सोमवार का दिन महादेव को समर्पित है। ऐसे में आप शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए चढ़ाएं ये चीज

अपनी सभी प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिवलिंग पर मूंग की दाल चढ़ानी चाहिए। वहीं, सोमवार के दिन शिवलिंग पर काली दाल चढ़ाने से जातक की कुंडली में चल रही शनि की बाधा खत्म होती है।

इसे चढ़ाने से बदलेगा भाग्य

यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपके हाथ सफलता नहीं लग रही तो आपको सोमवार के दिन चने की दाल चढ़ानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे जातक के भाग्य में वृद्धि होती है।

शत्रुओं के साथ कर्ज से मिलेगा छुटकारा

यदि आपको शत्रु परेशान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके शत्रुओं का नाश होगा। वहीं, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आप शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल चढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Lord Shiva Favourite Rashi: ये हैं भगवान शिव की प्रिय राशियां, हमेशा बरसती है कृपा

सुख-समृद्धि के लिए चढ़ाएं ये चीजें

ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर सुगंधित तेल चढ़ाने से व्यक्ति को धन-धान्य और भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। वहीं,  शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'