Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Somwar Upay: कार्तिक मास के पहले सोमवार के दिन जरूर करें खास उपाय, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

Somwar Upay 10 अक्टूबर से कार्तिक मास की शुरुआत हो रही है। इस दिन भगवान शिव को समर्पित सोमवार का दिन भी पड़ रहा है। ऐसे इस पवित्र मास की शुरुआत इन उपायों से जरूर करें और जीवन में सुख-समृद्धि लाएं।

By Shantanoo MishraEdited By: Updated: Sun, 09 Oct 2022 04:21 PM (IST)
Hero Image
Somwar Upay भगवान शिवा की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन ये उपाय करें।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Somwar Upay Kartik Mass 2022: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों के अनुसार यह दिन भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय है। मान्यता है कि इस दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा करने से और उन्हें सच्चे मन से स्मरण करने से भक्तों के सभी कष्ट शीघ्र दूर हो जाते हैं। साथ ही उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें भगवान शिव को जल अर्पित करना, बेल पत्र इत्यादि चढ़ाना शामिल है। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर देते हैं। इसी प्रकार शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिनको करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। आइए जानते हैं-

सोमवार के दिन करें ये उपाय (Somwar Ke Upay)

सोमवार के दिन घर के नजदीक शिव मंदिर में भगवान शिव का पंचामृत से स्नान कराना बहुत ही शुभ माना गया है। स्नान के बाद उन्हें चंदन, भभूत लगाएं और बेलपत्र, धतूरा व शमी पत्र अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही यह भी बताया गया है कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी जीवन में समस्याओं को दूर करने के लिए सबसे उत्तम उपाय है। भगवान शिव का घी से अभिषेक करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी दुख और पापों मुक्ति मिल जाती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

इन उपायों से भी भोलेनाथ होते हैं प्रसन्न (Monday Upay)

सोमवार के दिन दीपदान का भी बहुत महत्व है। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इसके साथ घर में पूजा स्थल में बैठकर 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी करें और काले तिल में मिश्रित कच्चा चावल दान करें। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ किसी शिव मंदिर में रुद्राक्ष अर्पित करने से भी विवाहित दंपतियों को सुख की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को सोमवार के दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनना चाहिए और चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।