Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Shivratri 2023: अविवाहित जातक सावन शिवरात्रि पर करें ये उपाय, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी

Sawan Shivratri 2023 अगर कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते विवाह में बाधा आ रही है तो सावन शिवरात्रि पर स्नान-ध्यान कर श्वेत वस्त्र धारण कर जल में काले तिल कुमकुम शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 15 Jul 2023 10:25 AM (IST)
Hero Image
Sawan Shivratri 2023: अविवाहित जातक सावन शिवरात्रि पर करें ये उपाय, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Sawan Shivratri 2023: आज सावन शिवरात्रि है। सावन शिवरात्रि पर देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्ति हेतु साधक उपवास रख रहे हैं। इस व्रत को स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं। सावन शिवरात्रि व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी हो जाती है। शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। अतः अविवहित जातक शीघ्र शादी हेतु शिवरात्रि पर व्रत उपवास रखते हैं। ज्योतिष भी शीघ्र शादी हेतु सोलह सोमवार, मंगला गौरी व्रत और शिवरात्रि का व्रत करने की सलाह देते हैं। सावन शिवरात्रि पर शीघ्र विवाह हेतु विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो सावन शिवरात्रि पर ये उपाय अवश्य करें। आइए जानते हैं-

शीघ्र विवाह के उपाय

- अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं और लव मैरिज करना चाहते हैं, तो सावन शिवरात्रि पर कच्चे दूध में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से लव मैरिज के योग बनने लगते हैं।

- अगर कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते विवाह में बाधा आ रही है, तो सावन शिवरात्रि पर स्नान-ध्यान कर श्वेत वस्त्र धारण कर जल में काले तिल, कुमकुम, शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय ''ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा'' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

- अगर आपकी शादी में बहुत बाधा आ रही है, तो सबसे पहले कुंडली विश्लेषण कराएं। अगर कोई दोष लगा है, तो उसका निवारण कराएं। साथ ही शीघ्र विवाह हेतु सावन शिवरात्रि पर स्नान-ध्यान के बाद भगवान शिव की विधिवत पूजा करें। इस समय भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को 7 बार लाल मौली से गठबंधन करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

-शीघ्र विवाह हेतु सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के पश्चात निम्न मंत्रों का जाप करें। इन मंत्रों के जाप से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं-

अविवाहित लड़के इन मंत्रों का जाप करें

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्।

तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम।।

''ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा''

अविवाहित लड़कियां इन मंत्रों का जाप करें

ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः”

क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:।

ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।

नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:॥

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।