Move to Jagran APP

Varuthini Ekadashi 2023: वरुथिनी एकादशी पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां

Varuthini Ekadashi 2023 अगर आप पारिवारिक कलह से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो वरुथिनी एकादशी के दिन पूजा में भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। साथ ही भोग में भी तुलसी दल चढ़ाएं। इससे भगवान विष्णु जी जल्द प्रसन्न होते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 16 Apr 2023 08:33 AM (IST)
Hero Image
Varuthini Ekadashi 2023: वरुथिनी एकादशी पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Varuthini Ekadashi 2023: आज वरुथिनी एकादशी है। इस दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा उपासना की जाती है।  धार्मिक मान्यता है कि वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु जी के निमित्त व्रत उपावस रख पूजा करने वाले साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन वास्तु दोष दूर करने हेतु भी उपाय किए जाते हैं। अगर वास्तु दोष की वजह से आपके जीवन में अस्थिरता आ गई है, तो एकादशी के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

-अगर वास्तु दोष की वजह से आप परेशान हैं, तो दूर करने के लिए वरुथिनी एकादशी के दिन शंख में जल भरकर पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर में व्याप्त नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही सुख एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

-अगर आप पारिवारिक कलह से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो वरुथिनी एकादशी के दिन पूजा में भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। साथ ही भोग में भी तुलसी दल चढ़ाएं। भगवान विष्णु जी को तुलसी दल अति प्रिय है। इससे भगवान विष्णु जी जल्द प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस उपाय को करने से पारिवारिक कलह दूर होती है।

-भगवान विष्णु को पीला रंग अति प्रिय है। इसके लिए वरुथिनी एकादशी के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें। साथ ही भगवान विष्णु जी की पूजा पीले रंग, फल, फूल, पीले रंग की मिठाई से करें। इस विधि से भगवान की पूजा करने से व्यक्ति को मनचाहा वर मिलता है।

-अगर आप भगवान हरि की कृपा पाना चाहते हैं, तो वरुथिनी एकादशी के दिन शुद्ध घी का दीया जलाकर पूजा एवं आरती करें। इस उपाय को करने से साधक पर विष्णु जी कृपा अवश्य बरसती है। साथ ही घर में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

-अगर आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहते हैं, तो एकादशी के दिन शंख से भगवान श्री विष्णु की प्रतिमा को स्नान कराएं। इसके बाद उन्हें पीले रंग का वस्त्र पहनाएं। तत्पश्चात, पूजा के समय शंख बजाकर भगवान का आह्वान करें। इस उपाय को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'