Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी पर राशि अनुसार करें भगवान गणेश की पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर

Sankashti Chaturthi 2023 संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त हेतु उनके निमित्त व्रत उपवास भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही आय और भाग्य में वृद्धि होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 06 Jul 2023 10:31 AM (IST)
Hero Image
Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी पर राशि अनुसार करें भगवान गणेश की पूजा, सभी दुख और संकट हो जाएंगे दूर

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Gajanana Sankashti Chaturthi 2023: आज सावन माह की संकष्टी चतुर्थी है। इसे गजानन संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही विशेष कार्य में सिद्धि प्राप्त हेतु उनके निमित्त व्रत उपवास भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही आय और भाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी भगवान गणेश का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो राशि अनुसार भगवान गणेश की पूजा करें। आइए, राशि अनुसार पूजा विधि जानते हैं-

राशि अनुसार करें भगवान गणेश की पूजा

- मेष राशि के जातक संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को भोग में गुड़ अर्पित करें। साथ ही गणेश वंदना करें।

- वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश को मिश्री और मोदक का भोग लगाएं। साथ ही गणेश मंत्र का जाप करें।

- मिथुन राशि के जातक भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने हेतु आज पूजा के समय मूंग के लड्डू का भोग लगाएं।

- कर्क राशि के जातक संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं। साथ ही गणेश कवच का पाठ करें।

- सिंह राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए किशमिश का भोग लगाएं। साथ ही गणेश स्तुति का पाठ करें।

- कन्या राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा-दृष्टि पाने के लिए भगवान गणेश को मोदक, दूर्वा और सूखे मेवे अर्पित करें। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करें।

- तुला राशि के जातक भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने हेतु आज पूजा के समय ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही भगवान गणेश को श्रीफल अर्पित करें।

- वृश्चिक राशि के जातक आज पूजा में भगवान गणेश को मोदक, लाल फूल और लड्डू अर्पित करें।

- धनु राशि के जातक भगवान गणेश को प्रसन्न करने हेतु बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही गणेश मंत्र का जाप करें।

- मकर राशि के जातक संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोदक, मेवा और लड्डू अर्पित करें। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करें।

- कुंभ राशि के जातक भगवान गणेश को पूजा में पीले रंग के फूल, फल, दूर्वा और मोदक अर्पित करें। साथ ही आज के दिन गरीबों को भोजन कराएं।

- मीन राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा दृष्टि पाने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर गणपति महाराज को शहद और केसर अर्पित करें। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ और मंत्र जाप करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'