Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मथुरा-वृंदावन के मंदिरों का दर्शन समय बदला

ठंड के मौसम में ब्रज के मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय बुधवार से बदल गया है। अधिकतर मंदिरों में यह व्यवस्था रामनवमी तक लागू रहेगी।

By Edited By: Updated: Thu, 13 Dec 2012 11:43 AM (IST)
Hero Image

मथुरा। ठंड के मौसम में ब्रज के मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय बुधवार से बदल गया है। अधिकतर मंदिरों में यह व्यवस्था रामनवमी तक लागू रहेगी।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-

5.30 से दोपहर बारह बजे तक और दोपहर तीन से रात्रि साढ़े आठ बजे तक भागवत भवन के दर्शन। गर्भ गृह के दर्शन प्रात: 5.30 बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक होते रहेंगे।

मंदिर द्वारिकाधीश-

प्रात: साढ़े छह से सात बजे तक मंगला, 7.40-7.55 बजे तक श्रृंगार, 8.25-8.40 तक ग्वाल, दस से ग्यारह बजे राज भोग के दर्शन। शाम साढ़े तीन बजे से 3.50 बजे तक उत्थापन, चार से 4.20 बजे तक भोग, 4.50-5.05 बजे तक संध्या आरती और छह बजे से सात बजे तक शयन आरती के दर्शन।

बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर-

प्रात: छह बजे मंगला आरती कर लाडली जी को जगाया जाता है। सुबह साढ़े आठ बजे श्रृंगार आरती। राधा-कृष्ण श्रीविग्रह श्रृंगार। दोपहर दो बजे राजभोग आरती के बाद शयन। शाम पांच बजे आरती। शाम छह बजे संध्या आरती। रात्रि आठ बजे शयन आरती।

वृंदावन मंदिरों के खुलने-बंद होने का समय-

ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन प्रात: 8:45 से दोपहर 1 बजे तक तथा

सायं 4:30 से 8:30 तक, राधा बल्लभ मंदिर में मंगला आरती प्रात: 6:30 बजे तदोपरांत दर्शन 8:30 से दोपहर 12:30 तक। शाम 5:15 से 8:45 तक, राधारमण मंदिर में मंगला आरती प्रात: पांच बजे, 10:15 से दोपहर 12:30 तक तथा सायं 5:30 से नौ बजे तक, इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती प्रात: 4:30 बजे तदोपरांत दर्शन प्रात: 7:15 से दोपहर 12 बजे तक. सायं 4:30 से आठ बजे तक। कात्यायानी मंदिर में प्रात: 6:30 से दोपहर 11:30, सायं 7:45,

रंगजी मंदिर में प्रात: 8:30 से दोपहर 11 बजे तक, सायं तीन बजे से छह बजे तक, प्रेम मंदिर में मंगला आरती प्रात: 5:30 से 6:30 तक। दर्शन 8:30 से दोपहर 12 बजे तक और 4:30 से 8:30 तक हो सकेंगे।

महावन-गोकुल-

रमणरेती मंदिर में मंगला दर्शन सुबह पांच से 5:15 बजे तक, सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बाल भोग के दर्शन। शाम चार बजे से 8:30 बजे तक। महावन स्थित श्री नन्द भवन, चौरासी खंभा में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक। ब्रह्माण्ड बिहारी के दर्शन सुबह सात से शाम सात तक। मंदिर श्री गोकुलनाथ जी के दर्शन सुबह 7:30 से 07:45 बजे तक। शाम 04:45 से 05:00 बजे तक। मंदिर राजा ठाकुर में सुबह 07:00 बजे से 07:30 बजे तक, 10:15 से 10:45 बजे तक, शाम 04:30 से 06:00 बजे ।

गोकुल नंद किला में दर्शन सुबह 07:30 बजे से शाम 07:30 बजे तक।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर