Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रंगमहल में चटख हुआ झूलनोत्सव

श्रीरामभक्ति की रसिक शाखा की प्रमुख पीठ रंगमहल में सावन झूलनोत्सव का रंग चटख हो चला है

By Edited By: Updated: Sat, 07 Jul 2012 11:14 AM (IST)
Hero Image

अयोध्या। श्रीरामभक्ति की रसिक शाखा की प्रमुख पीठ रंगमहल में सावन झूलनोत्सव का रंग चटख हो चला है। सावन माह के पहले दिन ही मंदिर में 300 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत आरंभ यह उत्सव संत-महंतों व श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शुक्रवार को फूलों की झांकी से सजे झूलन पर विराजमान भगवान श्रीराम लक्ष्मण की अप्रतिम सौंदर्य बरबस लोगों का मन मोह ले रहा था। फूलों की महक के साथ-साथ संगीत संध्या घंटों मंत्रमुग्ध करने वाली रही। मंदिर के महंत रामशरण दास की देखरेख चल रहा यह उत्सव सावन पूर्णिमा चक चलेगा। सायंकाल भजन-कीर्तन में संतों-महंतों के साथ साथ श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो रहा है। महंत श्री दास ने बताया कि आगामी 14 व 29 जुलाई को क्रमश : फूलबंगले व गलबहियां की प्रसिद्ध झांकी का आयोजन किया गया है। झूलनोत्सव में अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास रामायणी, वेदमंदिर के महंत रामनरेश दास, रंगवाटिका के महंत हरिसिद्ध शरण, महाविरक्त आश्रम के महंत माधव दास, लवकुश मंदिर के महंत रामकेवल दास, महंत सुरेंद्र दास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसी क्रम में गोलाघाट स्थित सद्गुरु सदन में भी झूलन पर विराजमान श्रीराम-जानकी के स्वरूपों को देखकर श्रद्धालु आनंद निमग्न हो रहे हैं। कनक भवन, श्रीरामवल्लभाकुंज, मणिराम दास जी की छावनी, दशरथ महल, लक्ष्मण किला, सियाराम किला आदि मंदिरों में 22 जुलाई को मणिपर्वत मेले के साथ झूलनोत्सव आरंभ होकर दो अगस्त अर्थात सावन पूर्णिमा तक चलेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर